HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

पीएससी पाठ्यक्रम बदलेगा

भोपाल. मप्र लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) का पाठ्यक्रम बदलने की तैयारी पूरी हो गई है। बीस साल बाद हो रहे इस बदलाव को विधि विभाग से भी हरी झंडी मिल गई है और इसे इसी महीने कैबिनेट के समक्ष पेश किया जाएगा। आयोग की अगली सभी परीक्षाएं नए पाठ्यक्रम के आधार पर ही होंगी।

सामान्य प्रशासन विभाग के सूत्रों ने बताया कि सिलेबस में बदलाव की चार महीने से जारी कवायद अब पूरी हो चुकी है। विधि विभाग से सहमति मिलने के बाद अब इसे मंजूरी के लिए मंत्रिपरिषद की बैठक में पेश किया जाना है। पाठ्यक्रम के अलावा राज्य सेवा नियम में भी संशोधन किया जाना है। संभावना है कि इसी महीने यह काम भी हो जाएगा।

इसलिए बदलाव : प्रदेश के विवि में सभी विषयों के सिलेबस में भारी बदलाव होने और एमपीपीएससी में 1989 से जारी सिलेबस के आधार पर ही परीक्षाएं होने से परीक्षार्थियों को परेशानी हो रही थी।

विश्नोई ने लिखा सीएम को पत्र: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अजय विश्नोई ने भी इसी महीने सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर मप्र लोक सेवा आयोग के पाठ्यक्रमों में संशोधन लागू करने का आग्रह किया है।

कोशिश 2 साल से : पाठ्यक्रमों में बदलाव की कोशिश आयोग के अध्यक्ष पद पर डा.प्रदीप कुमार जोशी की नियुक्ति के बाद से ही शुरू हो गई थी। नवंबर-2006 में आयोग के समारोह के दौरान त्नपरिवर्तन और संशोधन की प्रासंगिकतात्न विषय पर विद्वानों की परिचर्चा आयोजित हुई थी। इसकी रिपोर्ट बदलाव की सिफारिश के साथ नवंबर 2007 में आयोग ने शासन को सौंप दी थी।अप्रैल-2008 में डा.जोशी ने पत्र लिखकर संशोधन में विलंब नहीं करने का आग्रह किया फिर, सामान्य प्रशासन विभाग सक्रिय हुआ।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: