bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

बल्लेबाजी का अच्छा अभ्यास

कोलंबो. भारत ने आखिर पहले क्रिकेट टेस्ट से पूर्व बल्लेबाजी का अच्छा अभ्यास कर ही लिया। रविवार को श्रीलंका बोर्ड एकादश के साथ ड्रा समाप्त हुए मैच में वामहस्त ओपनर गौतम गंभीर ने बेहतरीन नाबाद अर्धशतक ठोककर संकेत दे दिया कि वह टेस्ट मैच में भी लंबी पारी खेलने के लिए तैयार हैं।

भारत ने अपनी पहली पारी के मुकाबले दूसरी पारी में बल्लेबाजी में कहीं बेहतर प्रदर्शन किया। भारत ने अपनी पहली पारी कल के आठ विकेट पर १९६ रन पर घोषित कर दी। श्रीलंका बोर्ड एकादश ने अपनी दूसरी पारी तीसरे और आखिरी दिन आज छह विकेट पर २४७ रन बनाकर घोषित कर दी और भारत के सामने जीत के लिए २७६ रन का लक्ष्य रखा।

भारत ने इसके जवाब में मैच ड्रा समाप्त होने तक दो विकेट खोकर १२९ रन बना लिए। पहली पारी में मात्र चार रन बनाकर आउट हो जाने वाले गंभीर ने दूसरी पारी में टिककर बल्लेबाजी करते हुए ८२ गेंदों में छह चौकों की मदद से नाबाद ६क् रन बनाए। सहवाग १४ के पहले विकेट के रूप में २१ रन पर आउट हो जाने के बाद गंभीर ने राहुल द्रविड (२६) के साथ दूसरे विकेट के लिए ६६ रन और गांगुली नाबाद (२२) के साथ तीसरे विकेट के लिए अविजित ४२ रन जोड़े।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: