Sports
Other Sports Other Sports नईदिल्ली.
खराब फार्म से जूझ रहीं भारत की सानिया मिर्जा आज जारी विश्व टेनिस रैं¨कग में महिला सिंगल्स और डबल्स दोनों में दो पायदान फिसल गईं। सानिया को पिछले सप्ताह वेस्ट बैंक क्लासिक टूर्नामेंट के सिंगल्स और डबल्स दोनों मुकाबलों में पहले राउंड से ही बाहर का रास्ता नापना पड़ा था।
वे सिंगल्स में 33 वें से 35 वें और डबल्स में 18 वें से 20 वें नंबर पर उतर गईं। इस बीच इंडियानापोलिस में पहले राउंड से बाहर होने वाली महेश भूपति और लिएंडर पेस की जोड़ी ने पुरुष डबल्स में अपना क्रमश: १२वां और १५ वां स्थान बरकरार रखा है। पेइ¨चग ओलिंपिक की तैयारी में फिर से जोड़ी बना कर खेल रहे भूपति और पेस को रॉजर्स मास्टर्स टूर्नामेंट में पहले राउंड में बाई दिया गया है। पुरुष डबल्स में रोहन बोपन्ना तीन पायदान उतर कर ४६ वें नंबर पर हैं।
पाकिस्तान के ऐसाम उल हक कुरैशी और उनकी जोड़ी इंडियानापोलिस में दूसरे राउंड में रिटायर हो गई थी। प्रकाश अमृतराज पुरुष सिंगल्स में भारतीयों में सबसे आगे २२१ वें स्थान पर हैं, लेकिन वे १७ पायदान उतरे हैं। बोपन्ना ४३ पायदान उतर कर ३२२ वें नंबर पर हैं। इस बीच पुरुषों और महिलाओं दोनों सिंगल्स में चोटी के १क् स्थानों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।