नईदिल्लीशताब्दी के सर्वश्रेष्ठ भारतीय क्रिकेटर कपिलदेव निखंज द्वारा युवराज सिंह को दिए गए सलाह से युवी की मां नाराज हैं तथा उनका कहना है कि कपिल पहले अपने गिरहबान में झांके फिर सलाह दें।
युवी की मां शबनम ने इसे इस तरह पेश किया ‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों पर पत्थर नहीं फेंका करते’। शबनम ने कपिल की सलाह को खारिज करते हुए कहा कि स्वयं कपिल अपने समय में खराब व्यवहार करने के कारण बदनाम थे। वे कैसे युवी को सलाह दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवी की नाइट पार्टी की छवि को क्रिकेट से जोड़ने की आवश्यकता नहीं है। युवी का मैदानी प्रदर्शन लाजवाब है।
क्या कहा था कपिल ने :
चंडीगढ़ प्रेस क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कपिल ने कहा था कि युवराज में जबर्दस्त प्रतिभा है। उन्हें चाहिए कि नाइट पार्टी की अपनी छवि को सुधारते हुए पूरा-पूरा ध्यान खेल पर दें।
युवी ने कहा था :
युवराज सिंह ने भी पिछले दिनों मुंबई में एक पत्रिका को दिए गए साक्षात्कार में कहा था कि वे नाइट पार्टी जारी रखेंगे क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे उनके खेल पर कोई असर नहीं पड़ता है।