Breaking News 
bhaskar Web English


HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

यादों के झरोखे से..

मधुर भंडारकर की फिल्म ‘फैशन’ कई मुद्दों को लेकर चर्चा में रही है, प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में सुपर मॉडल का बेहद ही महत्वपूर्ण रोल अदा कर रही हैं। यह फिल्म प्रियंका के लिए और ज्यादा खास इसलिए भी हो गई है क्योंकि यह उन्हें खुद से जुड़ी हुई लगती है। ‘फैशन’ भारत के फैशन सर्किट को लेकर बनी है, इसमें इस क्षेत्र से जुड़े कई पहलुओं के अलावा इसके निगेटिव, पॉजिटिव और ड्रग के मुद्दे पर भी प्रकाश डाला जाएगा।

प्रियंका कहती हैं, ‘इस फिल्म के कुछ सीन शूट करते वक्त मुझे लग रहा था कि मैं अपनी ही कहानी को दोहरा रही हूं। इसमें एक छोटे शहर से आई लड़की फैशन इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाती है। ऐसा ही कुछ मेरे जीवन में भी हुआ है, मैंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है।’ प्रियंका इसे एक काल्पनिक फिल्म कहती हैं, इसलिए इसे रीयल या रील लाइफ से जोड़ने को वह गलत मानती हैं।

इसमें फैशन इंडस्ट्री के कुछ खराब पहलू जैसे मॉडल्स का ड्रग्स लेना और शारीरिक उत्पीड़न भी दिखाया गया है, हालांकि इसकी कहानी और चरित्र सभी काल्पनिक हैं। इंडस्ट्री के किसी खास व्यक्ति को इससे टार्गेट नहीं किया जा रहा है, लेकिन फिर भी मधुर की पुरानी फिल्मों की तरह इसमें रिएलिटी का कुछ टच जरूर होगा।

‘फैशन’ में कंगना राणवत भी एक मॉडल का किरदार निभा रही हैं। माना जाता है कि कंगना दिल्ली की उस मॉडल का किरदार निभा रही हैं, जो बाद में विक्षिप्त हो जाती है। इसके अलावा फिल्म और फैशन इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां इसमें मेहमान कलाकार के रूप में नजर आएंगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: