|
नई दिल्ली.
बांग्ला फिल्मों के मशहूर निर्देशक तपन सिन्हा को साल 2006 का दादा साहब फाल्के अवार्ड देने का ऐलान किया गया है। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील यहां एक समारोह में 84 वर्षीय फिल्मकार को यह सम्मान प्रदान करेंगी। सिन्हा ने इस सर्वोच्च सम्मान पर बेहद खुशी का इजहार किया है। हृदय रोग से पीड़ित सिन्हा इस समय स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।
सगीना महतो और सफेद हाथी जैसी यादगार फिल्में बनाने वाले सिन्हा विभिन्न श्रेणियों में अभी तक 19 राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किए जा चुके हैं।
स्वतंत्रता की 60वीं जयंती पर भारत सरकार ने उन्हें फिल्म जगत में अद्वितीय योगदान के लिए अवार्ड फॉर लाइफ टाइम अचीवमेंट से नवाजा था।