|
नई दिल्ली.
जिन तीन सांसदो ने नोटों से भरी गड्डी संसद में रखी है उनका दावा है कि समाजवादी पार्टी के महासचिव अमरसिंह ने उनकों खरीदने का पूरा प्रयास किया है और इन लोंगो के ही एक आदमी ने यह पूरा पैसा दिया है। एक टीवी चैनल पर तीनों सांसदों ने बोलते हुए अमर सिंह पर सीधा आरोप लगाया है । वहीं अमर सिंह ने आरोपा लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद झूठ बोल रहें हैं।
किसको पैसा दिया गया
अशोक अर्गल
फग्गन सिंह
महावीर सिंह भगोरा
कौन आकर दे गया पैसा
एक आदमी जो अमरसिंह का बताया गया है जिसने अशोक अर्गल के नई दिल्ली के आवास पर आकर पैसे दिया और फिर चला गया।
किस पर लगाया आरोप तीनों सांसदो ने अमर सिंह पर आरोप लगाया हैं और कहा है कि इस मामले में अहमद पटेल से भी रात को ली मेरेडियन होटल में मिलने के लिए बुलाया गया था लेकिन वे वहां नहीं गए थे । इसके साथ ही उन्होंने सपा नेता रेवती रमण सिंह का नाम भी लिया है।
कितने रुपयों की डील थी
ऐसा कहा जा रहा है कि इन सांसदो को 3-3 करोड़ रुपए देने की पेशकश की गई थी ।
क्या कहा अमर सिंह ने
अमर सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि अगर आडवाणी के पास कोई सबूत हो जिसमें अमर सिंह दोषी साबित होता हो तो सामने लाएं ।