News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़.पंजाब सरकार ने मंगलवार को एक आदेश जारी करके सात आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। अपनी बीवी के साथ घरेलू झगड़े के कारण चर्चा में आए आईएएस अधिकारी अनुराम वर्मा भी शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव करण अवतार सिंह अब अनुराग वर्मा की जगह पीएसआईडीसी के एमडी होंगे। जबकि लंबे समय से कार्मिक विभाग में रहे एस एस राजपूत को पीएसआईईसी का एमडी लगाया गया है। हाल ही में यूटी के डेपुटेशन से लौटे जसबीर सिंह बीर अब राजपूत का स्थान लेंगे। उन्हें कार्मिक विभाग के साथ जनरल एडमिस्ट्रेशन का सचिव लगाया गया है।
वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के एमडी कुलबीर सिंह अब लोक निर्माण विभाग के नए सचिव होंगे। जबकि पटियाला मंडल के आयुक्त एस के आहलुवालिया को इस पदभार के साथ पटियाला नगर निगम के आयुक्त का काम भी अतिरिक्त तौर पर देखेंगे। आईएएस अधिकारी इकबाल सिंह सिद्धू अब वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के नए एमडी होंगे जबकि अनुराग वर्मा को राजस्व विभाग में विशेष सचिव लगाया गया है।