HomeSportsOther Sports Other Sports

मंजीत को जीत का भरोसा

बीजिंग ओलंपिक में भारत की रिले धावक मंजीत कौर पर देशवासियों की निगाह रहेगी। मंजीत कौर 2004 एथेंस ओलंपिक में उस समय लाइमलाइट में आईं जब वुमन की 4 x 400 मीटर रिले दौड़ को 49.86 सेकंड में पूरा करके उनकी टीम ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। इस बार भी मंजीत कौर रिले टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा होंगी।

खेल मंत्री एमएस गिल भी यह शर्त लगाने के लिए तैयार हैं कि मंजीत मैडल जीतकर ही आएंगी। इसके विपरीत 26 साल की यह धाविका बीजिंग ओलंपिक में करिश्माई प्रदर्शन करने का कोई वायदा तो नहीं कर रही, लेकिन उन्हें अपनी तैयारियों पर पूरा भरोसा है। मंजीत का कहना है कि 2004 के ओलंपिक में हम काफी जूनियर थे, लेकिन फिर भी हमने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। इस समय हम सीनियर की श्रेणी में हैं और हमारे पास काफी अनुभव भी है।

400 मीटर के लिए भी क्वालिफाई कर चुकी इस धाविका का कहना है कि एथेंस से अच्छा प्रदर्शन हम बीजिंग में करेंगे। पिछले महीने ही थाईलैंड में हुई सेकंड एशियन ग्रेंड प्रिक्स में बेहतर प्रदर्शन के चलते रिले टीम को आईएएएफ रैकिंग में 15वां स्थान मिला था। इससे पहले मदुरई में हुए नेशनल इंटर स्टेट मीट में हेमरस्टिंग इंजरी के चलते वह थ्री-लेग सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाई थीं।

पूरी हैं तैयारियां

टीम की तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर इस अजरुन अवॉर्डी प्लेयर ने कहा, हमारी तैयारियां बिल्कुल सही ट्रैक पर हैं। पिछले कुछ महीनों से हम देश और विदेश में ट्रेनिंग लेने में व्यस्त रहे। मलेशिया में एक ट्रेनिंग सत्र के बाद हम वहां से सीधे बीजिंग के लिए उड़ान भरेंगी। हमारी रिले टीम में मनदीप कौर, सिनी जोश, एमआर पूवामा और चित्रा के. सोमन शामिल है।

अब तक का सफर

2004 एथेंस ओलंपिक में रिले टीम का हिस्सा रहीं जिसने एथेंस में 7वां स्थान हासिल किया।

2005 जापान में हुई एशियन चैंपियनशिप के 400 मीटर और ४x400 मीटर रिले दौड़ में गोल्ड। अजरुन अवॉर्ड से सम्मानित की गई।

2006 दोहा एशियन गेम्स में 400 मीटर में सिल्वर मैडल विजेता। उस रिले टीम का हिस्सा रही जिसने दोहा में टॉप स्पॉट हासिल किया और मेलबोर्न कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मैडल जीता।

2007 ओम्मान, जॉर्डन में हुई एशियन चैंपियनशिप के 400 मीटर टाइटल को बचाने में बेशक नाकामयाब रही, लेकिन रिले टीम में प्रदर्शन को सुधारते हुए गोल्ड मैडल जीतने में कामयाब।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: