जम्मूजम्मू-कश्मीर नेशनल हाइवे पर बनिहाल के समीप एक बस के बुधवार सुबह गहरे नाले में गिर जाने से 15 लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत नाजुक है। पुलिस के मुताबिक बस (जेके-02पी-8745) जम्मू से श्रीनगर जा रही थी। बस में ज्यादातर यात्री यूपी के मजदूर थे।
जम्मू से करीब 180 किलोमीटर दूर बनिहाल के समीप शेरबीबी नामक स्थान पर ड्रायवर ने बस पर नियंत्रण खो दिया और बस गहरे नाले में गिर गई। हादसे में 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की मौत जम्मू अस्पताल ले जाते समय हुई।