HomeNewsInternational International

नेपाल के राष्ट्रपति पद की शपथ ली राम बरन यादव ने

काठमांडू.नेपाल के नवनिर्वाचित पहले राष्ट्रपति राम बरन यादव ने बुधवार को राष्ट्रपति का कार्यभार संभाल लिया। नेपाल के मुख्य न्यायाधीश केदार प्रसाद गिरि ने डा. यादव को शीतल निवास में आयोजित एक भव्य समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

डा. यादव को राजकीय सम्मान के साथ ललितपुर के बगडोल स्थित उनके निवास से शीतल निवास लाया गया। राष्ट्रपति ने अपने कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि वह देश में लोकतंत्र की स्थापना, समय पर नए संविधान का निर्माण तथा शांति एवं सांप्रदायिक सौहाद्र्र बनाए रखने के लिए समíपत हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला, संविधान सभा के कार्यवाहक अध्यक्ष के. बी. गुरुंग के अलावा राजनीतिक दलों के नेता, विदेशी राजनयिक और संवैधानिक निकायों के अध्यक्ष मौजूद थे।

बाद में राष्ट्रपति ने शीतल निवास में ही उपराष्ट्रपति परमानंद झा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी१ राष्ट्रपति ने नेपाली जबकि श्री झा ने ¨हदी में शपथ ली।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: