HomeNewsInternational International

अमेरिका में ‘डॉली’ की दहशत

मैकऐलेन. चक्रवाती तूफान का रूप लिए डॉली अमेरिका, मैक्सिको सीमा और अधिक आबादी वाली रियो ग्रेंडे घाटी की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार इससे होने वाली भारी बारिश से बाढ़ आ सकती है और हालात बदतर हो सकते हैं।

समुद्री तटों के टूटने की भी आशंका है। तूफान के रूप में उठे डॉली ने मंगलवार को 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ ली है। तूफान का केंद्र ब्राउंसविले से २६५.५ किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व में है। यह १६ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम की दिशा में बढ़ रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: