Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

एजूकेशन लोन पर सब्सिडी

नई दिल्ली.सरकार शिक्षा पर दिए जाने वाले कर्जो में सब्सिडी उपलब्ध कराएगी और जल्दी ही छात्रवृत्ति योजना लांच की जाएगी। छात्रवृत्ति योजना प्रतिभावान छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए शुरू की जाएगी।

मानव संसाधन विकास मंत्री अजरुन सिंह का कहना है कि सरकार कमजोर वर्ग के छात्रों को शिक्षा के लिए मिले कर्ज पर ब्याज सब्सिडी उपलब्ध कराएगी। राष्ट्रीय स्तर की मेधावी छात्रों के लिए स्कालरशिप योजना भी शुरू की जा रही है। योजना के तहत दो साल की अवधि में छात्रों को प्रति माह 1000 रुपए दस माह तक मिलेंगे। बाद की अवधि में 2000 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे।

छात्रवृत्ति योजना में बारहवीं के छात्रों में से 2 फीसदी को मिलेगी। छात्रवृत्ति उन छात्राओं को मिलेगी, जो एकमात्र संतान है और दसवीं व बारहवीं में 60 फीसदी अंक मिले हैं। सरकार ने एमटेक के लिए सहायता की राशि 5000 रुपए से बढ़ाकर 8000 रुपए कर दी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: