Breaking News 
bhaskar Web English


HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

लालू ने जीते 1 करोड़

किंग खान’ का यह शो जल्द ही बंद होने वाला है। इसकी आखिरी कड़ी में लालू को विशेष मेहमान के रूप में आमंत्रित किया गया था। रविवार 27 जुलाई को यह एपिसोड प्रसारित होगा।

शो से जुड़े सूत्र ने बताया कि लालू जब सेट पर आए तब काफी नर्वस दिखाई दे रहे थे। शायद सेट देखकर उन्हें अपने स्कूल के दिनों की याद आ गई थी। शाहरुख ने लालू को शो का फॉर्मेट बताया और खेल शुरू हुआ। लालू ने शाहरुख के साथ बातचीत में बताया कि जवानी के दिनों में वे बेहद खूबसूरत थे और उनके बाल भी काफी घने-काले थे।

शाहरुख ने लालू से जब पूछा कि पत्नी राबड़ी देवी के लिए वह कौन सा रोमांटिक काम करते हैं, तो लालू ने कहा, राबड़ी तो खुद ही रबड़ी जैसी हैं। जब शाहरुख ने अपने चर्चित गीत ‘छैंया-छैंया’ का जिक्र किया तो लालू ने हंसते हुए कहा कि उनका यह गीत रेलवे की भलाई के लिए ही है। शो में लालू ने शाहरुख के साथ इस गीत पर ठुमके लगाए और दर्शकों के लिए होली गीत भी गाया।

शो में रंग जमाते हुए लालू ने अपनी बातों से हर किसी को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। उनके गंवई ठेठ अंदाज ने हर किसी पर असर छोड़ा। किंग खान की अदाकारी की भी लालू ने जमकर प्रशंसा की। शो में जब शाहरुख के सवालों का सिलसिला प्रारंभ हुआ तो जवाब देते-देते लालू एक करोड़ रुपए के आंकड़े तक पहुंच गए। एक करोड़ जीतने के बाद लालू ने मुकाबले से हटना पसंद किया। पुरस्कार के रूप में जीती एक करोड़ रुपए की राशि उन्होंने रेलवे मिनिस्टर रिलीफ फंड में दान कर दी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: