Breaking News 
bhaskar Web English


HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

खुश हैं प्रियंका हरमन

आशुतोष गोवारीकर की फिल्म में काम मिलने से प्रियंका चोपड़ा बेहद खुश हैं। इसमें उनके हीरो हरमन बावेजा होंगे। प्रियंका की खुशी की वजह केवल यह नहीं है कि उन्हें फिर अपने प्रेमी हरमन के साथ काम करने का मौका मिला है। दरअसल वे इसलिए खुश हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इस फिल्म में जैसा किरदार वे निभाने जा रही हैं, वैसा अन्य किसी भी बॉलीवुड हीरोइन ने अब तक नहीं निभाया है।

‘लवस्टोरी 2050’ प्रदर्शित होने के पहले ही आशुतोष ने इस रियल लाइफ प्रेमी जोड़े को अपनी क्विकी फिल्म ‘व्हॉट्स योर राशि’ के लिए साइन कर लिया था। प्रियंका के करीबी सूत्र ने बताया कि प्रियंका की खुशी का कारण हरमन नहीं, बल्कि फिल्म का किरदार है। आशुतोष ने जब प्रियंका को फिल्म की कहानी और उनका किरदार सुनाया तो उन्होंने तुरंत ही काम करने के लिए हामी भर दी।

इस बारे में पूछे जाने पर प्रियंका ने बताया,‘गोवारीकर की फिल्म मिलने से हम दोनों बेहद खुश हैं। मेरे लिए यह फिल्म कई मायनों में खुशियां लेकर आई है। सबसे पहले तो यह उस निर्देशक की फिल्म है जिसके साथ काम करने के लिए हर कलाकार बेकरार रहता है और जिसने अलग ढंग की फिल्में बनाकर बॉलीवुड में अलग स्थान बनाया है। आशुतोष की हर फिल्म अपने आप में खास है। चाहे ‘लगान’ हो या ‘जोधा-अकबर’, अपनी बात दर्शकों तक पहुंचाने का उनका अंदाज बेहद खास है।

दूसरी खुशी की बात यह है कि इसमें हरमन और मैं फिर से साथ काम कर रहे हैं। तीसरी और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस फिल्म में मैं जो किरदार निभाने वाली हूं, उस तरह का किरदार बॉलीवुड में आज तक किसी भी नायिका ने नहीं निभाया है। यह कमाल का किरदार है, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। इस किरदार को देखकर दर्शक भी कहेंगे कि वाह! क्या बात है। फिलहाल मैं आपको किरदार के बारे में कुछ भी नहीं बता सकती, क्योंकि मुझे ऐसा करने से मना किया गया है।’





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
Arjun koli
Thursday, 24th Jul 2008, 10:21
Priyanka is a good actress
raghuvir
Thursday, 24th Jul 2008, 12:21
I like and love miss priyanka chopra very much
d p yadav
Thursday, 24th Jul 2008, 22:01
Bhai prem hai to sub kuch hai kab tak Madam ji bina Prem ke rah lengi.vaise Boolywood me ab yahi sahi mauka hai Madam ji. All wishes to you