Breaking News 
bhaskar Web English


HomeBusinessCorporate Corporate

डिश टीवी पर चुन सकेंगे अपना हमसफर

नई दिल्ली.अपने दर्शकों को शादी एक्टिव इंटरऐक्टिव सेवा उपलब्ध कराने के लिए डायरेक्ट टू होम सेवा प्रदाता डिश टीवी ने वैवाहिक पोर्टल शादी डाट काम के साथ गठजोड़ किया है। डिश टीवी द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस प्रयास के जरिये शादी डाट काम पर उपलब्ध प्रोफाइलों को डिश टीवी के 35 लाख दर्शक देख सकेंगे।

कंपनी के मुख्य कार्याधिकारी विनय अग्रवाल ने बताया कि डिश टीवी 205 चैनल मुहैया कराता है। हमारा नए क्षेत्रों में कदम रखने का अग्रिम प्रयास होगा। डिश टीवी ने बताया कि उसकी नई सेवा अभी परीक्षण के दौर से गुजर रही है और इसे जल्द चालू कर दिया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: