Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

राज्यपाल से मिले रे

रायपुर. राज्य के वरिष्ठतम आईएएस और मुख्यसचिव पद के प्रमुख दावेदार बीकेएस रे ने आज राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन से मुलाकात की। सप्ताह भर बाद नए मुख्यसचिव की नियुक्ति होनी है, इस कारण इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

श्री समय लेकर राज्यपाल से मिलने पहुंचे। शाम 4 बजे वे राजभवन गए और करीब आधा घंटा वहां रहे। उन्होंने राज्यपाल से अकेले में मुलाकात की। उनके बीच हुई चर्चा का ब्योरा तो नहीं मिल सका, लेकिन कहा जा रहा है कि श्री रे वर्तमान प्रशासनिक परिस्थितियों के संबंध में उनसे चर्चा की होगी।

मुख्य सचिव शिवराज सिंह 31 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं। उनके स्थान पर श्री रे या अपर मुख्य सचिव पी. जाय उम्मेन में से किसी एक को यह कुर्सी मिलनी है। पिछले कुछ दिनों श्री उम्मेन को सीएस बनाए जाने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। इस कारण श्री रे की राज्यपाल से मुलाकात को इन चर्चाओं से ही जोड़कर देखा जा रहा है।

श्री सिंह को भी जब मुख्य सचिव बनाया गया था तब श्री रे को वरिष्ठ होने की वजह से पहले मुख्य सचिव का दर्जा दिया गया और उन्हें माध्यमिक शिक्षा मंडल का अध्यक्ष बनाया गया था। ऐसा कहा जा रहा है कि सरकार चुनावी वर्ष में श्री उम्मेन को ही मौका देना चाह रही है।

राज्यपाल से भेंट के बाद श्री रे नियमित उड़ान से दिल्ली रवाना हो गए। बताया गया कि वे बैठक में शामिल होने गए हैं। इस संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि दिल्ली में भाजपा के कुछ नेताओं से मिलें। इसके पहले उनकी उड़ीसा के एक दमदार नेता से मुलाकात की चर्चाएं होती रही हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: