Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

सरकार दो दिन पिकनिक पर

रायपुर. मुख्यमंत्री रमन सिंह और उनकी टीम दो दिन बारनवापारा में पिकनिक मनाएगी। 26 जुलाई की दोपहर तक सभी मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडे वहां पहुंच जाएंगे।

पर्यटन विभाग प्रदेश के पर्यटन स्थलों व प्रमुख शहरों में सौ से अधिक मोटल बनवा रहा है। इन मोटलों का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले अगस्त तक ज्यादातर मोटल खुल जाएंगे। बारनवापारा में करीब तीन करोड़ की लागत से तालाब के किनारे बनाए गए इस रिसोर्ट में 12 कमरे और रेस्टोरेंट भी है। 26 जुलाई को मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह इसका उद्घाटन करेगे। इसी बहाने पिकनिक का आयोजन कर चुनावी चर्चा के लिए समय निकाला जा रहा है। वहां सभी मंत्रियों को बुलाया गया है।

मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष की मौजूदगी में सारे मंत्रियों के साथ चुनावी व्यूहरचना तैयार करने के लिए मशक्कत होगी। पूरे अभियान की कमान वन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को सौंपी गई है। चुनाव आचार संहिता लागू होने के पहले सरकार कहा जा रहा है कि सरकार के सारे मंत्री वहां सरकारी काम छोड़कर वहां केवल चुनावी मंथन करेंगे।

जंगल की सैर, भरपूर मनोरंजन और भोज के साथ मंत्रियों का मूड हल्का करने का भी प्रयास किया जाएगा। संभव है कि इस दौरान संगठन के एक-दो महत्वपूर्ण पदाधिकारियों को इसमें शामिल कर लिया जाए। वन विभाग के अलावा वहां के सारे गेस्टहाउस बुक करा लिए गए हैं।

विधानसभा सत्र की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने अपने सहयोगी मंत्रियों, विधायकों व पार्टी के पदाधिकारियों को डिनर दिया था। इसे विकास यात्रा की सफलता का जश्न बताया गया। बंगलौर के जिंदल प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान में अपना इलाज करवाने के बाद मुख्यमंत्री का यह बड़ा राजनैतिक आयोजन होगा। उन्होंने दो दिन पहले दिल्ली में राज्य के भाजपा सांसदों को भोज पर आमंत्रित किया था। यह आयोजन उन्होंने पार्टी के निर्देश पर किया था। राज्य के सांसदों को विश्वास मत के दौरान संभालने की जिम्मेदारी संबंधित राज्य के मुख्यमंत्रियों को ही दी गई थी।

दिल्ली में यूपीए सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ के सांसदों की एकजुटता से मुख्यमंत्री प्रसन्न बताए जा रहे हैं। इसको आगे बढ़ाते हुए वे राज्य में भी अपने मंत्रियों को एकजुट रखने की कवायद में जुट रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: