Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

पूजा के साथ सूरज अस्त

मदनगंज-किशनगढ़. जयपुर रोड स्थित पाटन गांव में मंगलवार शाम मुंडेर ढहने से कुएं में गिरे दो मासूमों को प्रशासन, सेना, सिविल डिफेंस दल व ग्रामीणों के 13 घंटे के अथक प्रयासों के बावजूद जिंदा नहीं निकाला जा सका।

पाटन स्थित बैरवा बस्ती में मंगलवार शाम करीब साढ़े 5 बजे रतनलाल बैरवा का पुत्र सूरज (10) व शंकरलाल बैरवा की पुत्री पूजा (7) कुएं के पास खेल रहे थे। इस दौरान मुंडेर ढह गई और दोनों कुएं में गिर गए। दोनों बच्चे मिट्टी व पत्थरों के मलबे में दब गए। सूचना मिलने पर प्रशासन ने जेसीबी व क्रेन के जरिए मलबा हटाने का प्रयास किया, लेकिन कुएं के अंदर नहीं पहुंचा जा सका। बाद में नसीराबाद से सेना बुला ली गई।

ग्रामीणों ने भी स्थानीय संसाधनों के जरिए बच्चों को बाहर निकालने की मुहिम जारी रखी। ग्रामीणों ने प्रशासन, पुलिस व सेना की निगरानी में मलबा बाहर निकाल फेंका। रातभर की मशक्कत के बाद बुधवार सुबह 4.37 बजे सूरज का शव मिल गया। 2 घंटे बाद पूजा का शव भी बाहर निकाल लिया गया।

दोनों के मृत अवस्था में मिलने के साथ ही पूरे गांव की उम्मीदें दफन हो गई। बाद में ग्रामीणों ने शवों के मौके पर ही पोस्टमार्टम की मांग पर यज्ञनारायण अस्पताल के डाक्टर केके तनवानी व टीम को पाटन बुलाया गया और घटनास्थल के पास ही पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

मौके पर विधायक भागीरथ चौधरी, एडीएम एलआर गुगरवाल, एसडीएम राजेन्द्र सारस्वत, एएसपी राजेश मीणा, प्रशिक्षु आईपीएस राहुल प्रकाश, डिप्टी सतवीरसिंह, सीआई देवी सहाय, थाना प्रभारी शमशेर खान व माधोसिंह, एईएन पीडब्ल्यूडी अनुराग माथुर सहित जाप्ता सुबह तक मौजूद रहा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: