Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

दो माह पूर्व ही इस्तीफा दे दिया था -चंद्रभान

भोपाल. सांसद चंद्रभान सिंह ने कहा है कि वे प्रदेश भाजपा संगठन में उपेक्षित थे और इसके चलते उन्होंने दो माह पूर्व ही लालकृष्ण आडवाणी को इस्तीफा दे दिया था। जिसे उन्होंने नामंजूर कर पार्टी में बने रहने को कहा था।

भास्कर से फोन पर चर्चा में श्री सिंह ने कहा- मैं मंगलवार को संसद में ही खून की उल्टियां होने के कारण बेहोश हो गया था। जसलोक अस्पताल में भर्ती किया गया था और बुधवार की सुबह आठ बजे मेरी चेतना लौटीत्न इसके बाद पता चला कि पार्टी ने निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा वे भारतीय जनशक्ति या कांग्रेस में भी शामिल हो सकते हैं।

अब दमोह सीट आरक्षित हो गई है। ऐसे में पार्टी खजुराहो (आरक्षित) के सामान्य होने पर यहां से सांसद रामकृष्ण कुसमारिया को दमोह से चुनाव लड़ा सकती है। ऐसे में श्री सिंह राजनीतिक भविष्य को लेकर भी चिंतित थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: