Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

इंदौर के जीएसीसी में रैगिंग

इंदौर. शासकीय आर्ट्स एंड कामर्स कॉलेज में बुधवार को सत्र 2008-09 में रैगिंग की पहली घटना हुई। बीकॉम प्रथम वर्ष के एक छात्र को कक्षा से बाहर निकालकर उससे मारपीट की गई। पिछले सत्र में शहर के विभिन्न कॉलेजों में रैगिंग की करीब एक दर्जन घटनाएं हुई थीं।

सुबह 9 बजे : कपड़े फाड़े, मारपीट की
एनएसयूआई प्रदेश महामंत्री राकेश सिलावट आट्र्स एंड कामर्स कॉलेज पहुंचा। बीकॉम प्रथम वर्ष की कक्षा से महेंद्र चौधरी को बुलाया। नीचे ले जाकर कपड़े उतारकर नाचने को कहा। मना करने पर कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की।

9.30 बजे : पीड़ित छात्र थाने पहुंचा
अभाविप कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे और पीड़ित छात्र को भंवरकुआं थाने ले आए।

10 बजे : प्रदर्शन..मामला दर्ज
थाने पर अभाविप और एनएसयूआई के कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए और एक-दूसर के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। अभाविप कार्यकर्ताओं ने राकेश द्वारा एडमिशन के लिए फर्जी मार्कशीट लगाने के दस्तावेज पेश किए। दोपहर एक बजे पुलिस ने राकेश के खिलाफ रैगिंग का मामला दर्ज किया।

गवर्नमेंट आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज (जीएसीसी) में बुधवार सुबह नौ बजे बी.कॉम. फस्र्ट इयर के छात्र को चलती क्लास से बुलाकर रैगिंग ली गई। उसे जमकर पीटा जिससे कपड़े भी फट गए। फिर मामला थाना भंवरकुआं पहुंचा जहां एबीवीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाए। वहां तीन घंटे तक मजमा लगा रहा।

कॉलेज में सुबह प्रो. महेश गुप्ता क्लास ले रहे थे तभी एनएसयूआई के प्रदेश महामंत्री राकेश सिलावट और जितेंद्र जोशी आए और महेंद्र चौधरी को बाहर ले गए। नीचे ले जाकर उसे कपड़े उतारकर नाचने का कहा, इंकार करने पर पीटा। प्रो. गुप्ता ने भी उसे क्लास से ले जाने की पुष्टि की।

थाने पहुंचा विवाद
एबीवीपी के नेताओं को सूचना मिली तो वे कॉलेज पहुंचे और पीड़ित छात्र को थाना भंवरकुआं ले गए टीआई ब्रजेशसिंह कुशवाह को रैगिंग की रिपोर्ट लिखने का आवेदन दिया। एबीवीपी व एनएसयूआई से संबद्ध करीब पांच सौ छात्र जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख सीएसपी संजय सिंह पहुंचे और पीड़ित छात्र को एमवायएच भेजा।

बारहवीं पास भी नहीं
एबीवीपी के गौरव रणदिवे ने सीएसपी संजय सिंह से कहा राकेश सिलावट बारहवीं पास भी नहीं। उसने फ्क्क्ख् में फर्जी दस्तावेज के आधार पर जीएसीसी में एडमिशन लेने की कोशिश की थी लेकिन पकड़ा गया। कॉलेज का छात्र नहीं होने के बाद भी छात्रों को धमकाना, रैगिंग लेना इसकी आदत है। इस पर रैगिंग के साथ भ्फ्क् का प्रकरण भी दर्ज करें।

सामने रख दी फाइल
राकेश और साथियों ने आरोपों का विरोध किया, तो एबीवीपी के छात्रों ने एक फाइल सीएसपी के सामने रख दी जिसमें राकेश द्वारा भरा गया फॉर्म और अन्य दस्तावेज थे। सीएसपी ने राकेश से पूछा यह तुम्हारा फोटो है, तो वह बोला सब झूठ है। तब दोनों सगठनों के कार्यकर्ता थाने में ही भिड़ लिए। आज बंद- प्रदेश के विभिन्न कुलपतियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर अभाविप 24 जुलाई को सभी कॉलेज बंद कराने की घोषणा की है। भाजश इसका विरोध करगी।

बीबीए कर रहा हूं देवास से
राकेश से पूछा क्या तुम 12वीं पास नहीं हो, तो बोला देवास के माधव कॉलेज से बीबीए कर रहा हूं। इस पर एबीवीपी के छात्र बोले माधव कॉलेज देवास नहीं उज्जन में है और वहां बीबीए का कोर्स भी नहीं। तब वह बोला नहीं देवास के के.पी. कॉलेज से बीए फस्र्ट इयर कर रहा हूं।

लड़की छेड़ने का विवाद : राकेश ने कहा एबीवीपी का महानगर मंत्री गौरव, फिरोज व महेंद्र चौधरी द्वारा लड़की छेड़ने के कारण का विवाद हुआ। लड़की डरी हुई है इसलिए कल रिपोर्ट लिखाएगी।

मनगढ़ंत आरोप : एबीवीपी के गौरव का कहना है हमने राकेश का कच्चा चिठ्ठा खोल दिया तो वह बेबुनियाद आरोप लगा रहा है। वह न लड़की सामने ला सका, न कोई सबूत है।

एबीवीपी ने किया था गुरु पूर्णिमा पर हंगामा : एनएसयूआई के राकेश सिलावट और रजनीश वर्मा ने कहा एबीवीपी के छात्रों ने गुरु पूर्णिमा पर कॉलेज में हंगामा और प्रोफेसर के साथ अभद्र व्यवहार किया था। वे झूठ बोलने के आदी हैं।

मुझे नहीं पता था सीनियर ऐसे होते हैं
देवास का रहने वाला छात्र महेश रैगिंग के बाद से सदमे में है। उसके सिर और पेट पर लात-घूंसे मारे गए। काफी देर बाद वह नम आंखों से बोला सीनियर ऐसे होते हैं क्या? किसान पिता विष्णु चौधरी ने उसे चितावद में किराए का कमरा दिलाया था ताकि देवास आने-जाने से थकान न हो और मन लगाकर पढ़े। उसने बताया राकेश व साथी कई दिन से ताने मार रहे थे। बुधवार को बाहर निकालकर कहा हम तुम्हारे माई-बाप हैं। रोज आते-जाते सलाम किया करो। मारे डर के हां कह दी, फिर भी पीटने लगे। तब कुछ छात्रों ने बीच-बचाव कर छुड़ाया।

दोस्तों ने अकेला नहीं छोड़ा
अस्पताल में इलाज के बाद महेश को दोस्त साथ ले गए। पिटाई के बाद से वह गुमसुम था और उन्हें डर था कुछ गलत न कर बैठे। साथ आए पुलिसवालों ने भी अकेला न छोड़ने की सलाह दी।

परीक्षा के लिए प्रदर्शन
बुधवार दोपहर आईपीएस के बेचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट के छात्रों ने परीक्षा की तारीख जल्द घोषित करने की मांग को लेकर यूनिवर्सिटी के आरएनटी मार्ग स्थित परिसर में प्रदर्शन किया। छात्र डिप्टी रजिस्ट्रार परीक्षा डॉ. आर.के. बघेल से भी मिले और कहा हमें यूनिवर्सिटी ने फ्9 जुलाई को परीक्षा कराने का कहा था लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।

नौकरी चली जाएगी: छात्रों ने बताया हम फाइनल ईयर में पढ़ते हैं सभी की नौकरी लग चुकी है। अगर फाइनल ईयर की परीक्षा नहीं हुई तो हमारी तो नौकरी ही चली जाएगी। न कॉलेज हमारी सुन रहा है न यूनिवर्सिटी हम कहां जाएं किससे कहें?

प्राचार्य को खोजकर लाने वाले को 1100 का इनाम
इंदौर. बुधवार को जीएसीसी (गवर्नमेंट आट्र्स एंड कॉमर्स कॉलेज) में प्राचार्य के कमरे के बाहर कुछ छात्र नेताओं ने एक होर्डिग लगा दिया इस होर्डिग पर लिखा था की कॉलेज में स्थाई प्राचार्य नहीं है स्थायी प्राचार्य खोज कर लाने वाले को 1100 रुपए का इनाम दिया जाएगा। यह होर्डिग दिन दिनभर कॉलेज में प्राचार्य कक्ष के बाहर लगा रहा। कुछ दिनों पहले गुरु पूर्णिमा पर कॉलेज में प्रोफेसर के साथ झूमाझटकी की घटना हो चुकी है। आते जाते छात्र और प्रोफेसर इसे देखते रहे लेकिन कोई भी होर्डिग को हटा नहीं सका।

मुझे जानकारी नहीं
कॉलेज में क्या हुआ मेरी जानकारी में नहीं क्योंकि मैं बीमार हूं ओर छुट्टी पर हूं।
-डॉ. मंजुला चौबे, प्रभारी प्राचार्य, जीएसीसी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: