|
News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur बिलासपुर. वेतन भुगतान में विलंब व छंटनी से नाराज कर्मचारियों ने प्रभारी डीन को भ् सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर समस्या का समाधान न होने पर फ्म् जुलाई से चरणबद्ध व 29 जुलाई से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी है।
सिम्स में कार्यरत स्टाफ को इस माह फ्ब् जुलाई गुजर जाने के बावजूद जून माह का वेतन भुगतान नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने वेतन भुगतान में विलंब व सेटअप की आड़ में सिम्स में कार्यरत कर्मचारियों को मूल विभाग में भेजने के विरोध में दोपहर फ् बजे एमआरडी में एक बैठक का आयोजन किया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि समस्या का समाधान न होने परे फ्म् से फ्8 जुलाई तक दो घंटे काम बंद कर सांकेतिक हड़ताल करने व इसके बाद भी समाधान न होने पर फ्9 जुलाई से अनिश्चित कालीन आंदोलन कर चिकित्सा सेवा ठप करने का निर्णय लिया। बैठक के बाद कर्मचारी नारेबाजी करते हुए प्रशासनिक भवन पहुंचे और डीन कार्यालय पहुंचकर उन्होंने प्रभारी डीन डा.एसके मोहंती को ज्ञापन सौंपकर स्थिति से अवगत कराते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।
कर्मचारियों ने बताया कि आज दिनांक तक वेतन का भुगतान न होने से उनके घरों में खाने के लाले पड़ गए हैं, उनके पास बच्चों के स्कूल की फीस पटाने तक के लिए पैसा नहीं है। जिन कर्मचारियों ने घर बनाने के लिए बैंक से लोन लिया है, उनके चैक बाउंस हो रहे हैं। दूसरी तरफ सेटअप का हवाला देकर कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है।