|
News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. प्रसिद्ध उपन्यासकार जसवंत सिंह कंवल और लेखिका दिलीप कौर टिवाणा को पंजाब सरकार ने वर्ष 2007 और 2008 के लिए पंजाबी साहित्य शिरोमणि अवार्ड देने का एलान किया है। यह फैसला राज्य भाषाएं सलाहकार बोर्ड की मीटिंग में लिया गया। इसकी अध्यक्षता उच्च शिक्षा मंत्री डॉ उपिंदर जीत कौर ने की।
14 पुरस्कारों की घोषणा की गई जिनमें करतार सूरी और प्रगट सिंह को शिरोमणि पंजाबी साहित्यकार, शिरोमणि हिंदी साहित्यकार के लिए डॉ चंद्र त्रिखा,श्रीमती वरिंदर संधू, शिरोमणि उर्दू साहित्यकार के लिए प्रेम कु. नजर, डॉ नाशिर नकवी,शिरोमणि संस्कृत साहित्यकार के लिए डॉ बृज बिहारी चौबे, डॉ रविंदर कौर, शिरोमणि पंजाबी कवि के लिए डॉ हरविंदर सिंह महबूब, सुखविंदर अमृत, शिरोमणि पंजाबी ज्ञान साहित्यकार आलोचक के लिए डॉ करनैल सिंह थिंद, डॉ जसविंदर सिंह, शिरोमणि पंजाबी साहित्यकार (विदेशी) के लिए परमिंदर सोढ़ी जापान,जनाब फखर जमां दिया गया।
शिरोमणि पंजाबी साहित्याकार (पंजाब से बाहर) के लिए छोटू राम मौदगिल हरियाणा और एस साकी, शिरोमणि पंजाबी बाल साहित्य के लिए जसबीर सिंह जस और डॉ सुखवंत कौर मान, शिरोमणि पंजाबी पत्रकार के लिए जी एस सिद्धू दमदमी और परमजीत सिंह सासन, शिरोमणि रागी,ढाढी,कविश्र के लिए भाई बंता सिंहऔर भाई गुरशन सिंह रागी, शिरोमणि पंजाबी संगीतकार के लिए गुरबचन सिंह सचदेव(बंसरीवादक) और गुरमीत बावा, शिरोमणि पंजाबी टीवी, रेडियो, थियेटर, नाटक, निर्माता के लिए अमरीक गिल, जितेंद्र बराड़ चुने गए।