|
चंडीगढ़. केंद्रीय राजनीति में नए बन रहे समीकरण पर बात करते हुए मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि कांग्रेस को छोड़कर अकाली दल के लिए कोई भी पार्टी अछूत नहीं है और कांग्रेस को हराने के लिए पार्टी बसपा सहित किसी के साथ भी गठजोड़ कर सकती है और ऐसा पहले भी किया जा चुका है। आपरेशन ब्लू स्टार, 84 के दंगे, नदियों और राजधानी को पंजाब से छीनना आदि ऐसे कई मुद्दे हैं जिन पर कांग्रेस ने पंजाब के साथ धोखा किया है और उसे भूला नहीं जा सकता।
बादल ने आगे कहा कम से कम भाजपा ने ऐसा कुछ नहीं किया। सिख होने के बावजूद प्रधानमंत्री का विरोध करने के बाद अब पीएम से कैसे मिलेंगे पर बादल ने कहा कि वैसे ही मिलूंगा जैसे एक चीफ मिनिस्टर प्राइम मिनिस्टर से मिलता है। एनडीए के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लाल कृष्ण आडवाणाी द्वारा अमरनाथ और रामसेतु के मुद्दे उठाने के सवाल मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे मुद्दों पर पार्टी की अपनी सोच है। और वह समय आने पर इस कोई फैसला करेंगे।