Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

पंजाब बंद, लोग परेशान

चंडीगढ़.पंजाब में बुधवार को संत समाज द्वारा बंद के ऐलान का मिला-जुला असर रहा। बंद के दौरान करीब 62 जगहों पर ट्रैफिक जाम किया गया। 17 स्थानों पर डेरा प्रमुख के पुतले फूंके गए। उधर, हरियाणा में बंद असर कुछ जिलों में व्यापक तो कहीं-कहीं नगण्य दिखाई दिया। अम्बाला से एक भी बस पंजाब की ओर नहीं गई। अमृतसर से विभिन्न स्थानों पर जाने वाले करीब 9 ट्रेनों को रद कर दिया गया। होशियारपुर, संगरूर, बठिंडा, गुरदासपुर, फरीदकोट, पटियाला, लुधियाना, जालंधर, मोगा, कपूरथला, रोपड़, मुक्तसर, बरनाला, नवांशहर, फिरोजपुर और तरनतारन के कई जगहों पर रोष प्रदर्शन कर ट्रैफिक जाम किया गया।

पंजाब बंद..

फतेहगढ़ साहिब में दमदमी टकसाल के मुखी ने दिया धरनाफतेहगढ़ साहिब में संत समाज का नेतृत्व करने वाले दमदमी टकसाल के मुखी बाबा हरनाम सिंह ने अपने समर्थकों से साथ जीटी रोड़ की ट्रैफिक लाईटों पर कई घंटो तक जाम लगाया और जिला प्रशासन की दखलअंदाजी करने के बाद धरना उठा दिया गया।

इन संगठनों ने किया रोष प्रदर्शन

बुधवार को संत समाज के साथ बंद के ऐलान का समर्थन किया है। उनमें शिरोमणि अकाली दल अमृतसर, शिरोमणि अकाली दल (बादल), एक नूर खालसा फौज, शिरोमणि अकाली दल (पंच प्रधानी), अकाल अकादमी, आल इंडिया सिख स्डूडेंट फैडरेशन, शिरोमणि अकाली दल (1920),आल इंडिया सिख स्टूडैंट फैडरेशन (महिता), यूथ अकाली दल आदि शामिल थे।

पूरे राज्य में बंद शांतिपूर्ण तरीके से रहा। किसी भी प्रकार की घटना नही हुई और न ही सिख संगठनों के कार्यकर्ताओं व डेरा सच्च सौदा के समर्थकों में आपसी झगड़ा हुआ। सभी क्षेत्रों में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए थे।

एनपीएस औलख डीजीपी, पंजाब





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: