bhaskar Web English
HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

मोगा में परीक्षा देने जा रहे छात्रों की कार ट्रक से टकराई

मोगा. आवागमन के सभी साधन ठप होने के कारण बुग्गीपुरा का जगदीप सिंह (24) चार साथियों लवप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, पलविंदर सिंह, गुरसेवक ंिसंह के साथ शाहकोट आईटीआई में परीक्षा देने जा रहा था। लोहारा चौक से आगे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार चला रहे जगदीप की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो को चिंताजनक हालत में लुधियाना रैफर कर दिया गया है।

साथ गए लड़कों ने बताया कि जब उनको पता चला कि जगदीप कार में जा रहा है तो उन्होंने अपने मोटरसाईकिल बस स्टैंड पर खड़े कर दिए और उसके साथ हो लिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: