Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanKota Kota

रूस की उड़ान भरेंगे दो छात्र

कोटा. ऑनलाइन अंतरिक्ष प्रतियोगिता हेलिओ डेजी 2008 में चयनित कोटा के दो स्कूली छात्र उत्कर्ष अग्रवाल और चर्चित गौड़ 27 जुलाई को दिल्ली से रूस के लिए उड़ान भरेंगे। इससे पहले, 25 जुलाई को दिल्ली स्थित रूसी दूतावास में उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

स्पेस संस्था ने मई,08 में ऑनलाइन प्रतियोगिता में देश से पांच विजेताओं का चयन किया था, इसमें दो छात्र कोटा, दो दिल्ली और एक तमिलनाडु से हैं। सभी छात्र 27 जुलाई से 2 अगस्त तक रूस में अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के साथ पूर्ण सूर्य ग्रहण पर अध्ययन करेंगे।

देश में कक्षा 9 से 12 के ग्रुप में पहला स्थान हासिल करने वाले दोनों छात्र रेजोनेंस के पीसीसीपी डिवीजन से हैं। ये छात्र सात दिन तक रूस के सेंटपीटर्सबर्ग, मास्को और नॉवोसिबस्र्क शहरों का दौरा करेंगे। एक अगस्त को रूस के नॉवोसिबस्र्क में 4 मिनट के लिए पूर्ण सूर्यग्रहण होगा, जिसका खगोलशास्त्री और अंतरिक्ष वैज्ञानिक अध्ययन करेंगे।

पहली विदेश यात्रा भी साथ-साथ
बचपन के दोस्त उत्कर्ष व चर्चित ने बुधवार को भास्कर कार्यालय आकर बताया कि वे पहली विदेश यात्रा भी साथ-साथ करेंगे। उत्कर्ष दो अगस्त को विमान में ही अपना बर्थडे मनाएगा। दोनों दोस्त एक ही स्कूल में पढ़ते हैं, दोनों ने कक्षा नौ में 90 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। दोनों का जन्मदिन अगस्त में आता है। वे आईआईटी करके एमबीए करना चाहते हैं। चर्चित ने इस साल इंटरनेशनल मैथ्स ओलंिपयाड में प्रथम स्थान हासिल किया है। वे टेलिस्कोप से पूर्ण सूर्यग्रहण देखने को बेताब हैं।

क्या है होलिओ डेजी
रेजोनेंस के पीआरओ नीलेश गुप्ता ने बताया कि अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी यह संस्था 1996 से सूर्यग्रहण का अध्ययन कर रही है। 2006 में होलिओ डेजी ऑनलाइन प्रतियोगिता शुरू की गई, जिसमें 11 से 20 साल के स्कूली बच्चे भाग ले सकते हैं। इसमें एक घंटे में 50 प्रश्न पूछे जाते हैं। 100 में से प्रथम पांच छात्रों को विदेश यात्रा और शेष 95 को टेलीस्कोप किट दिए जाते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: