|
News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़ एक एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत सिंगापुर मंे स्कूल टीचर रजनी तनेजा की जुल्फिकार खान से मुलाकात हुई। दर्जनों ड्रेसेज, बैग और कई चीजें खरीदते देख उन्हें काफी हैरानी हुई। पूछने पर पता चला जुल्फिकार खान थिएटर एज नाम का ग्रुप चलाते हैं और उसी के तहत रद्दी बेचकर गरीबी के कारण पढ़ाई से वंचित बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं।
इस मिशन ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि वापिस आते ही वह इसके साथ जुड़ गई। रजनी सेक्टर-32 के गवर्नमेंट हाई स्कूल में टीचर हैं और पिछले 16 साल से यह जॉब कर रही हैं। अपना स्कूल खत्म करते ही अब रजनी थिएटर एज स्कूल के बच्चों के पास आ जाती हैं और उन्हें योग, मेडिटेशन, फस्र्ट एड और कुकिंग जैसी कई चीजें सीखा रही हैं। बच्चों को हर रोज नया सीखने को मिल रहा है तो रजनी भी इन बच्चों के साथ बेहद खुश हैं।
फिटनेस पर है खास ध्यान
स्कूल खत्म होने के बाद 3 बजे से 6 बजे तक बच्चों की यह एक्स्ट्रा एक्टिविटीज की क्लास होती है। 6 वीं से 12वीं क्लास तक के बच्चे इस कक्षा में शामिल होते हैं। शुरुआत योग और मेडिटेशन से होती है और इसके बाद कुछ पढ़ाई की बातें और फिर कुकिंग क्लास ली जाती है। रजनी बताती हैं, मुख्य ध्यान फिटनेस पर दिया जाता है। कुकिंग में बच्चों को न्यूट्रिशियस वैल्यू की चीजें सिखाई जाती हैं। कम पैसों में अच्छी डाइट किस तरह ली जाती है, यह भी सिखाया जाता है। योग और मेडिटेशन का मोटिव भी फिटनेस सिखाना है। वह बताती हैं कि मैं योग, मेडिटेशन, फस्र्ट एड, कुकिंग हर तरह के कोर्स किए हुए हैं। पहला लगता था कि सब बेवजह किए लेकिन अब इनका सही प्रयोग हो रहा है।
अब नहीं जाती वहां
रजनी बताती हैं, अब तक मैं हर रोज गुरुद्वारे या मंदिर जरूर जाया करती थी। लेकिन जिस दिन से यह स्कूल ज्वाइन किया है, वहां जाना छोड़ दिया। भगवान ने जो नया रास्ता मुझे दिखाया है, गुरुद्वारे और मंदिर से कहीं ज्यादा शांति देता है। मैं ता उम्र के लिए इस स्कूल के साथ जुड़ना चाहती हूं। जीवन में कभी मौका मिला तो जॉब छोड़कर फुल टाइम के लिए इन बच्चों के साथ जुड़ जाऊंगी।
सोशल स्टडीज पर खास ध्यान
जुल्फिकार खान बताते हैं, बच्चे सोशल स्टडीज में काफी कमजोर हैं। कोई भी ट्रेड टीचर समय निकालकर यहां आता नहीं। जो आते हैं कुछ समय बाद चले जाते हैं। रजनी तनेजा का दावा है कि उनका स्टूडेंटसोशल स्टडीज में कभी फेल नहीं होता। इसलिए यहां के बच्चों को इस क्लास का काफी फायदा हो रहा है। हर रोज रजनी कुछ घंटे बच्चों को सिर्फ सोशल स्टडीज पढ़ाती हैं। थियेटर एज के डायरेक्टर जुल्फिकार खान रद्दी बेचकर उन बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं जो गरीबी के कारण शिक्षा नहीं ले पाते। इस समय इनके स्कूल में करीब 40 स्टूडेंट हैं। अगर आप भी उनकी मदद करना चाहें तो इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं- 9815145453 ।