bhaskar Web English
HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

महाराष्ट्र : बदरा बरसे नहीं, अब हप्ते में 40 घंटे का अंधेरा

मुंबई.महाराष्ट्र में इस वर्ष बरसात का स्तर बहुत न्यूनतम रहने से जहां एक तरफ कई जिले सूखे की चपेट में आ रहें हैं वहीं अब राज्य में बिजली विभाग पर भी संकट नजर आ रहा है। महाराष्ट्र बिजली बोर्ड ने कारखानों में 40 घंटे बिजली की कटौती का ऐलान किया है।

बरसात न होने से 5000 मेंगावाट का रोजाना नुकसान

महाराष्ट्र बिजली बोर्ड ने कहा है कि बरसात न होने के कारण महाराष्ट्र में रोजाना 5000 मेंगावाट बिजली की कमी हो रही है और इस बात को देखते हुए कारखानों में 40 घंटे की बिजली कटौती होगी।

छोटे उद्योग ज्यादा प्रभावित

महाराष्ट्र बिजली बोर्ड की इस अघोषित कटौती का सर्वाधिक प्रभाव छोटे उद्योग धंधों पर पड़ेगा। 40 घंटे की बिजली कटौती से काम प्रभावित होगा और उत्पादन भी कम होगा ऐसे में लघु उद्योग जगत ज्यादा प्रभावित होगा।

कब से लागू होगी कटौती

यह कटौती 25 जुलाई से शुरु हो जाएगी हालांकि राज्य में इससे पहले भी बिजली कटोती हो रही थी जो शहरों में 5 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 13 घंटे तक थी ।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: