Breaking News 
bhaskar Web English


HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

शिल्पा की फिल्म में अक्षय!

रवीना टंडन का नाता टूटने के बाद अक्षय ने शिल्पा के कंधों का सहारा लिया था। यह दोनों शादी भी करने वाले थे, लेकिन शिल्पा की मां जो अच्छी ज्योतिषी हैं, के कारण बात आगे नहीं बढ़ सकी। बताया जाता है कि शिल्पा की मां ने अपनी बेटी को अक्षय से शादी करने से मना किया था। उसके बाद से अक्षय और शिल्पा में बातचीत बंद हो गई।

कई निर्माताओं ने इन दोनों को साथ में लाने का प्रयास किया, लेकिन अक्षय और शिल्पा ने साथ काम करने से इंकार कर दिया। बाद में अक्षय ने ट्विंकल से शादी कर ली और अब वे एक बेटे के बाप भी हैं, जबकि शिल्पा ने अब तक शादी नहीं की है। कुछ समय पहले ही शिल्पा ने फिल्म निर्माण की योजना बनाकर खुद का बैनर स्थापित किया है।

इस बैनर के तहत जो पहली फिल्म बनाई जा रही है, वह नायिकाप्रधान है। मातृभूमि फिल्म के निर्देशक मनीष झा इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया कि पिछले दिनों शिल्पा ने ही अक्षय से बात कर फिल्म में काम करने का आग्रह किया। फिल्म के निर्देशक मनीष ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह सच है कि हमने अक्षय से संपर्क किया है, लेकिन ‘अक्की’ ने अब तक फिल्म में काम करने के लिए हामी नहीं भरी है। फिल्म में अक्षय का किरदार छोटा लेकिन काफी महत्वपूर्ण है। हमें उम्मीद है कि वे फिल्म में काम करने के लिए तैयार हो जाएंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: