Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

महंगाई की दर में मामूली कमी

नई दिल्ली.थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति की दर पिछले कई सप्ताह से लगातार बढ़ने के बाद गत 12 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 0.02 फीसदी घटकर 11.89 प्रतिशत रह गई। इससे पिछले सप्ताह में यह 11.91 प्रतिशत थी।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार विभाग द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 12 जुलाई को समाप्त सप्ताह में सभी उपभोक्ता वस्तुओं का आधिकारिक थोक मूल्य सूचकांक 238.7 अंक से बढ़कर 239 अंक हो गया। प्राथमिक वस्तुओं के समूह में काफी फल और सब्जियां, मूंग, उड़द के दाम 1 से 8 प्रतिशत तक बढ़े जबकि इसी समूह में समुद्री मछली, चाय और मसालों के दाम में 1 से 3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई।

वित्त मंत्रालय ने मुद्राफीति की ताजा स्थिति पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि आम आदमी के उपभोग की 30 जरूरी वस्तुओं के दाम करीब-करीब स्थिर बने रहे। आलोच्य सप्ताह में इन वस्तुओं की मुद्रास्फीति की दर 5.82 प्रतिशत के सीमित दायरे में रही। मंत्रालय ने कहा कि खाद्यान्नों, दाल-दलहनों, खाद्य तेमल, सब्जियां, डेयरी उत्पाद और कुछ अन्य वस्तुएं जैसे मिट्टी का तेल, साबुन और माचिस के दाम टिके रहे।

निर्मित उत्पादों के समूह की कुल 318 वस्तुओं में से 299 वस्तुओं के दाम स्थिर रहे जबकि 9 वस्तुओं के मूल्य में गिरावट दर्ज हुई। सीसा, जस्ता, मूंगफली की खली, टायर, रबर के रसायन सहित 10 वस्तुओं के दाम में बढ़ोतरी देखी गई। निर्मित उत्पादों के समूह सूचकांक में 0.05 फीसदी की मामूली वृद्धि दर्ज की गई।ईधन, बिजली और ल्यूब्रिकेंट्स समूह में कोई बदलाव नहीं रहा और समूह की सभी 19 वस्तुओं के दाम में कोई घट-बढ़ नहीं हुई।

सितंबर में 14 प्रतिशत तक पहुंच सकती है महंगाई: कोटक सिक्यूरिटीज

काटक सिक्यूरिटीज के मुख्य अर्थशास्त्री मृदुल सागर का मानना है कि महंगाई बढ़ने की चिंताएं अभी भी बनी हुई हैं। बाजार से काफी मुद्रा सोख लिए जाने के बावजूद वे सिंतबर तक महंगाई की दर को 14 प्रतिशत की ओर बढ़ता देख रहे हैं। उनके मुताबिक रिजर्व बैंक महंगाई पर काबू के लिए और सख्त कदम उठाना पड़ सकते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: