Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

बागियों पर वार : छह और बाहर

नई दिल्ली. चार और विपक्षी दलों ने मंगलवार के विश्वास मत के दौरान ‘विश्वासघात’ करने वाले अपने छह सांसदों को निष्कासित कर दिया है। इसके साथ ही सरकार की जीत में मददगार बनने के आरोप में विपक्षी दलों से निष्कासित किए गए सांसदों की संख्या 18 हो गई है। एमडीएमके व जद (यू) ने गुरुवार को अपने दो-दो सांसदों और एनएलपी ने अपने एक सांसद को निष्कासित किया। एमडीएमके नेता वाइको ने चेन्नई में एक बयान में कहा कि एल गणोशन और जिंजी रामचंद्रन को पार्टी व्हिप का उल्लंघन कर सरकार के पक्ष में वोटिंग करने पर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।

नई दिल्ली में जद (यू) ने सरकार के समर्थन में वोटिंग करने वाले नालंदा (बिहार) के सांसद रामस्वरूप प्रसाद को निष्कासित कर दिया। पार्टी ने विश्वास मत से गैरहाजिर रहे लक्षद्वीप के सांसद पीपी कोया को भी बाहर का रास्ता दिखाया है। दूसरी ओर, लखनऊ में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (एनएलपी) के अध्यक्ष अरशद खान ने कहा कि व्हिप का उल्लंघन कर सरकार के पक्ष में वोटिंग करने वाले पार्टी के एकमात्र सांसद बलेश्वर यादव को पार्टी से बाहर कर दिया गया है।

अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार रात चंडीगढ़ में कहा कि लिबड़ा को पार्टी विरोधी गतिविधियों और व्हिप का उल्लंघन कर विश्वासमत से गैरहाजिर रहने के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

विश्वास मत के दौरान सरकार के पक्ष में मतदान करने या अनुपस्थित रहने के कारण भाजपा पहले ही अपने आठ सांसदों को निष्कासित कर चुकी है। वहीं, जद (एस), शिवसेना, टीडीपी और बीजेडी ने एक-एक सांसद को निष्कासित किया है।

सपा भी कर रही है कार्रवाई का विचार :

समाजवादी पार्टी उसके व्हिप का उल्लंघन कर सरकार के विरोध में मतदान करने वाले अपने छह बागी सांसदों पर कार्रवाई करने का विचार कर रही है। सदन में सपा के चीफ व्हिप मोहन सिंह ने कहा, ‘हम बागियों को नोटिस देने से पहले कानूनी राय ले रहे हैं।’

ये हैं छह सांसद

एमडीएमके

एल गणोशन

जिंजी रामचंद्रन

जद (यू)

रामस्वरूप

पीपी कोया

अकाली दल

सुखदेव सिंह

एनएलपी

बालेश्वर यादव





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: