HomeNewsInternational International

ओबामा के भाषण से पहले विवाद

जर्मनी.अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिये डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बराक ओबामा के जर्मनी में होने वाले भाषण से पहले विवाद शुरू हो गया है। दरअसल ओबामा को ब्रांडेनबर्ग गेट के पास खुली जगह में भाषण देना है। उनके भाषण को सुनने के लिए हजारों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है, लेकिन जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा है कि ओबामा को अपने भाषण के लिए ब्रांडेनबर्ग गेट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि इसका उपयोग आमतौर पर राष्ट्राध्यक्षों के लिए होता आया है। ओबामा केवल राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। ओबामा गुरुवार सुबह ही जर्मनी पहुंचे हैं।

इससे पहले ओबामा अफगानिस्तान, इराक, इजरायल और जार्डन की यात्रा कर चुके हैं। राष्ट्रपति पद के अंतिम मतदान से पहले ओबामा विदेश दौरे कर रहे हैं ताकि उनके विरोधी उन्हें नौसिखिया न कह सकें।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: