Business
Dalal Street Dalal Street मुंबई.बैंक, एफएमसीजी, कैपीटल गुड्स और आईटी कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली से देश के शेयर बाजारों में पिछले पांच कारोबारी दिवसों से जारी उड़ान को आज ब्रेक लग गया। बम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स १६५ अंक तथा नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी ४३ अंक टूट गए। हालांकि बाजार सत्न की शुरुआत में मजबूत लग रहा था और पहले एक घंटे के दौरान इसमें तेजी का रुझान बना हुआ था।
इसके बाद मुनाफावसूली चलने से गिरावट का रुख बन गया। कारोबारियों का कहना है कि पिछले पांच दिनों में आई तेजी के बाद करेक्शन की आशंका थी। सत्र की शुरुआत में सेंसेक्स कल के १४९४२.२८ अंक की तुलना में १४क् अंक बढ़कर १५क्८२.३७ अंक पर खुला और बढ़ता हुआ ऊंचे में १५१३क्.क्९ अंक तक बढ़ने के बाद बिकवाली के दबाव में आया और इसके मुकाबले पांच सौ से अधिक अंक टूटकर १४६क्८.क्५ अंक तक गिरा और समाप्ति पर कुल १६५.२७ अंक अर्थात १.११ प्रतिशत के नुकसान से १४७७७.क्१ अंक पर बंद हुआ। कल सेंसेक्स में ८क्क् अंक से अधिक अंक की बढ़त दर्ज की गई थी।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप में क्रमश: ३५.क्४ तथा १६.५३ अंक की गिरावट हुई। अन्य सूचकांकों में कैपीटल गुड्स २२क्.६१ अंक, बैंकेक्स १२८.क्२ अंक, आईटी १क्३.४७ अंक, धातु ३७४.२७ अंक तथा एफएमसीजी २२.७५ अंक नीचे बंद हुए। आयल ऐंड गैस में १४८.८१ अंक, रियलटी में ३क्.८८ अंक और आटो सूचकांक में २.९८ अंक की मामूली बढत दर्ज की गई। निफ्टी कारोबार की शुरुआत में कल के ४४७६.८क् अंक की तुलना में ४४७६.२क् अंक पर मामूली नीचा खुला और ऊंचे में ४५३९.४५ अंक तक चढ़ने के बाद ४३८५.८५ अंक तक उतरा और समाप्ति पर क्.९७ प्रतिशत अर्थात ४३.२५ अंक के नुकसान से ४४३३.५५ अंक पर बंद हुआ।
निफ्टी मिडकैप ५क् सूचकांक में क्.५६ प्रतिशत का सुधार हुआ जबकि निफ्टी जूनियर क्.६६ प्रतिशत नीचे आया। एशियाई शेयर बाजारों में मिलाजुला रुख दिखा। जापान का निक्केई और चीन का शंघाई कम्पोजिट सूचकांक ऊंचे रहे जबकि हांगकांग का हैंगसैंग मामूली नीचा बंद हुआ। बीएसई में कारोबार के दौरान कुल २७८३ कंपनियों के शेयरों में कामकाज हुआ। इसमें से आधे से अधिक ५२.२५ प्रतिशत अर्थात १४५४ कंपनियों के शेयर नीचे बंद हुए जबकि ४५.३८ प्रतिशत अथवा १२६३ में फायदा रहा। मात्र ६६ कंपनियों के शेयरों में कोई उठापटक नहीं थी। सेंसेक्स से जुड़ी ३क् कंपनियों में २२ नुकसान और आठ फायदे में रहीं। सेंसेक्स से जुड़ी कंपनियों में सर्वाधिक घाटा सूचना प्रौद्योगिकी वर्ग की अग्रणी टीसीएस लिमिटेड के शेयर में ६.४९ प्रतिशत का रहा। कंपनी का शेयर ५५.७५ रुपए गिरकर ८क्२.७५ रुपए रह गया। निजी क्षेत्र की अग्रणी स्टील कंपनी टाटा स्टील का शेयर ५.४क् रुपए अर्थात ३६ रुपए के नुकसान से ६३१ रुपए रह गया।
सूचना प्रौद्योगिकी वर्ग की दूसरी बड़ी इन्फोसिस टेकनोलोजीस के शेयर में १५६५.६क् रुपए पर २.३८ प्रतिशत अर्थात ३८.१क् रुपए निकल गए। एसीसी, रिलायंस कम्युनिकेशंस, एसबीआई, भेल, एनटीपीसी, सत्यम कंप्यूटर, भारती एयरटेल, एलऐंडटी, महिन्द्रा ऐंड महिन्द्रा, आईसीआईसीआई बैंक, हिन्दुस्तान लीवर, अम्बूजा सीमेंट, एचडीएफसी, आईटीसी, जयप्रकाश, सिप्ला और ¨हडाल्को सेंसेक्स की सूची में नुकसान वाली पहली २क् कंपनियों के शेयर रहे।
लाभ वाली सूची में ओएनजीसी के शेयर में सर्वाधिक सवा तीन प्रतिशत का फायदा हुआ। कंपनी का शेयर ३२.३५ रुपए बढ़कर १क्क्१ रुपए पर पहुंच गया। डीएलएफ के शेयर में ५क्७.२क् रुपए पर २.३५ प्रतिशत अर्थात ११.६५ रुपए का फायदा हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी, रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स और रैनबैक्सी लैब के शेयर सेंसेक्स के अन्य फायदे वाले शेयर थे।