HomeNewsInternational International

डा. मिशेल का दावा सचमुच में होते हैं एलियंस!

लंदन. अभी तक आप ने एलियंस के बारे में केवल फिल्मों में देखा या फिर साइंस फैंटेसी कहानियों में पढ़ा होगा, पर एलियंस का अस्तित्व सचमुच में है। यह दावा नासा के एक पूर्व अंतरिक्ष यात्री डा. एडगर मिशेल ने किया है। मिशेल जो कि चंद्रमा पर भेजे गए अपोलो-14 यान के सदस्य थे।

वरिष्ठ अंतरिक्ष यात्री मिशेल ने रेडियो को दिए एक साक्षात्कार में बताया कि ‘एलियंस का अस्तित्व सचमुच में है। हालांकि एलियंस ने हमसे अभी तक कोई संपर्क नहीं किया है पर मेरा अभी तक का अनुभव है कि वे हमसे दूर कही स्थित है।

वे पृथ्वी पर रहने वाले मनुष्यों के विरोधी नहीं हैं यदि ऐसा होता तो अब तक मनुष्य जाति का अस्तित्व खत्म हो गया होता। मिशेल ने यूएफओ (अनआइडेनटिफाई ऑब्जेक्ट) के अस्तित्व को भी स्वीकार किया है। मिशेल ने कहा कि यूएफओ, जिसे हम प्राय: उड़नतस्तरी के नाम से जानते हैं इनका वजूद है और यह अत्याधुनिक तकनीक के यान होते हैं।

एलियंस व यूएफओ पर आज से 60 वर्ष पूर्व चर्चा करना बिल्कुल भी जायज नहीं था, क्योंकि उस समय यदि आप इन विषयों पर चर्चा करते तो शायद लोग आपको पागल कहते पर मैं आज खुश हूं कि 21 वीं शताब्दी में जब हमारे पास नए नए अत्याधुनिक यंत्र हैं, जिससे हम अंतरिक्ष में होने वाली गतिविधियों का पता लगा सकते हैं। ऐसे में एलियंस व यूएफओ के अस्तित्व की चर्चा करना तर्कसंगत है।

मिशेल ने बताया कि अब तक हम एलियंस के बारे में केवल यही जानते हैं कि वे छोटे होते हैं, उनका सर बड़ा होता है और उनकी आंखें बड़ी होती हैं। पर ऐसा कुछ भी नहीं एलियंस हम जैसे मानव की तरह हो सकते हैं आप उन्हें पहचान नहीं सकते।’ वरिष्ठ अंतरिक्ष यात्री की इस बात को एक दैनिक समाचार ने भी प्रमुखता से प्रकाशित किया है।

गौरतलब है कि नासा के वैज्ञानिक अब तक यह दावा नहीं कर पाए हैं कि एलियंस वाकई में हैं या नहीं पर समय-समय पर एलियंस से संबंधित सूचना अंतरिक्ष संस्थान से जारी होने की वजह से एलियंस आज भी हमारे लिए कौतूहल का विषय बने हुए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: