Breaking News 
bhaskar Web English


HomeBusinessCorporate Corporate

टाटा इसी साल लॉन्च करेंगे इलेक्ट्रिक कार

मुंबई. एक लाख रुपए की कार तैयार करने वाली टाटा मोटर्स 2008 में इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर लेगी। वह अन्य ऊर्जा बचाने वाली कारें भी लॉन्च करने की तैयारी में लगी है। टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा ने वीरवार को शेयरधारकों की बैठक में कहा कि इलेक्ट्रिक कार का निर्माण पूरे जोर-शोर से चल रहा है। इलेक्ट्रिक कार लाने की बात वह पहले भी कह चुके हैं।

पेट्रोल और डीजल की तेजी से बढ़ती कीमतों के इस दौर में कंपनियों पर कम ईंधन में ज्यादा चलने वाले वाहन बनाने का दबाव है। टाटा ने कहा कि कंपनी रक्षा उपकरणों के बाजार में भी अपनी उपस्थिति बढ़ा रही है। नए किस्म के ट्रक भी इसी साल लाए जा रहे हैं।

दुनिया की सबसे सस्ती कार नैनो भी इसी साल लॉन्च की जाएगी। टाटा मोटर्स इंडिका हैचबैक कार बनाती व बेचती है। इंडिगो सिडान और इंडिगो मैरीना के अलावा सफारी एसयूवी और सूमो एसयूवी भी भारतीय बाजार में बेची जाती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
Indian
Friday, 25th Jul 2008, 14:47
I am looking forward for that. 1 more feather in the hat of TATA.