bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

नासा जाने की बारी अब गुंजन-सौम्या की

करनाल. टैगोर बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की साइंस स्ट्रीम की ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा सौम्या चौधरी व बारहवीं की गुंजन बुद्धिराजा का चयन अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा में शुरू होने वाले इंटरनेशनल स्पेस समर स्कूल के लिए हुआ है। सौम्या व गुंजन 27 जुलाई से 10 अगस्त तक लगने वाले स्पेस समर स्कूल में शामिल होंगी। दिल्ली से 26 जुलाई की रात को उनकी फ्लाइट अमेरिका के लिए रवाना होगी।

उल्लेखनीय है कि अंतरिक्ष में जाने वाली पहली भारतीय महिला दिवंगत कल्पना चावला टैगोर बाल निकेतन स्कूल की छात्रा थी। कल्पना चावला के प्रयासों से हर वर्ष स्कूल से दो विद्यार्थी नासा के इंटरनेशनल स्पेस समर स्कूल में भाग लेने जाते हैं।

1998 से शुरू हुआ सिलसिला : अब तक स्कूल से विद्यार्थियों के 10 बैच नासा जा चुके हैं।

शिक्षकों-साथियों ने दी शुभकामनाएं

गुंजन बुद्धिराजा व सौम्या चौधरी को नासा रवाना होने से पूर्व स्कूल के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने दोनों को सफलता हासिल करने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्कूल की उपनिदेशिका कुमारी दलजीत मदान ने दोनों छात्राओं को देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। स्कूल प्राचार्य डा. राजन लांबा ने दोनों छात्राओं डा. कल्पना चावला के पद चिन्हों पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि दोनों छात्राएं नासा अमेरिका में भारतीय विज्ञान व संस्कृति का परचम लहराएंगी और कल्पना चावला द्वारा अंतरिक्ष पर लगाई गई टैगोर बाल निकेतन की पताका को और ऊंचाई पर ले जाएंगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: