Dainik Bhaskar Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM


HomeNewsNational National

आईटी सिटी में आतंकी हमला, दो की मौत

बेंगलूर. देश के आईटी शहर बेंगलूर में शुक्रवार को दोपहर हुए सात श्रंखलाबद्ध विस्फोटों में दो लोगों की मौत हो गई और लगभग 10 अन्य घायल हो गए। दो अन्य विस्फोट शाम को हुए। केंद्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटील ने विस्फोटों की निंदा की है। बेंगलूर विस्फोटों के मद्देनजर दिल्ली और मुंबई के अलावा पंजाब में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

अलग-अलग स्थानों पर शरणार्थी शिविरों तथा सड़क के आसपास छिपा कर रखे गए देशी बम दोपहर करीब 1:30 बजे 15 मिनटों के भीतर फटे। कम तीव्रता वाले इन विस्फोटों में नट-बोल्टों का इस्तेमाल किया गया था। बेंगलूर के पुलिस आयुक्त शंकर बीदरी ने हताहतों की जानकारी देते हुए बताया कि घायलों में से एक की स्थिति गंभीर है। इन विस्फोटों की जिम्मेदारी फिलहाल किसी ने नहीं ली है।

लश्कर पर संदेह :

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृहमंत्रालय को संदेह है कि पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा ने सिमी के स्थानीय सहयोग से इन विस्फोटों को अंजाम दिया। गृह मंत्रालय विस्फोटों के बाद बेंगलूर की स्थिति पर नजर रख रहा है।

मप्र में सतर्कता बढ़ी:

धमाकों के बाद राज्य शासन ने मप्र में अलर्ट घोषित कर दिया है। गृह विभाग ने सभी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी कर दिए हैं। अपर मुख्य सचिव विनोद चौधरी ने बताया कि बेंगलुरु की घटना के बाद सभी संभाग आयुक्त और रेंजों के पुलिस महानिरीक्षकों से टेलीफोन पर चर्चा कर उन्हें अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता रखने को कहा गया है। इसके अलावा गृह विभाग ने कलेक्टर और एसपी को लिखित में निर्देश दिए हैं कि भीड़ भरे इलाकों बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल लगाएं।

खूनी सिलसिला

तारीख स्थान मृतक

13 मई 2008 जयपुर 65

18 मई 2007 हैदराबाद 91

8 सितंबर 2006 मालेगांव 38

11 जुलाई 2006 मुंबई 209

(लोकल ट्रेन)

7 मार्च 2006 वाराणसी 28

23 नवंबर 2005 वाराणसी, 15

फैजाबाद व लखनऊ

29 अक्टूबर 2005 दिल्ली 62

बड़े विस्फोट

25 अगस्त 2007 हैदराबाद 44

19 फरवरी 2007 हरियाणा स्थित 68

दीवाना (समझौता एक्सप्रेस)

25 अगस्त 2005 मुंबई 46

28 जुलाई 2005 जौनपुर (श्रमजीवी 21 क्सप्रेस)

1 अक्टूबर 2001 जम्मू-कश्मीर 38 (विधानसभा कांप्लेक्स)





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

  • हाई प्रोफाइल कैदियों ने ढूंढे नए शौक
  • दिल और दिमाग की नहीं चिंता तो पियो ठंडा
  • विज्ञापनों में घटा है महिलाओं का अभद्र चित्रण
  • वरुण गांधी को मारने आए थे, पुलिस ने पकड़ा शूटरों को
  • छेड़छाड़ को भी शामिल किया जाए रेप की परिभाषा में
  • ‘मेडल के लिए पुलिस ने मेरे बेटे को मारा’
  • मुंबई पर इंद्र देवता की मेहरबानी, शहर पानी-पानी
  • हावड़ा स्टेशन पर दिल दहला देने वाला हादसा, 7 की मौत
  • ‘कारसेवकों ने भावनाओं में बहकर गिराया था ढांचा’
  • आदिवासियों की नाराजगी ने दी थी दंगों को हवा
  • टाटा ने अभी तक नहीं दिए 400 करोड़ रुपए
  • सईद के खिलाफ पर्याप्त सबूत
  • कारगिल युद्ध - जरा याद करो कुर्बानी
  • पीएफ पर ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी नहीं : ईपीएफओ
  • भारी बर्फबारी के बाद अमरनाथ यात्रा रोकी
  • शोपियां बलात्कार: पीड़ित महिलाओं के शव कब्र से निकाले जाएं
  • सीपीएम पोलित ब्यूरो की बैठक आज
  • जम्मू-कश्मीर में एंकाउंटर जारी
  • अंबाला पैसेंजर की मालगाड़ी से टक्कर, 12 घायल
  • ममता बनर्जी रेल मंत्री हैं या सामाजिक कल्याण मंत्री
  • लालू फिर बने मांसाहारी
  • असम में बाढ़ 2 लाख बेघर
  • रैगिंग पर केंद्रीय कानून नहीं, पर सख्ती होगी
  •