Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

भारत पर फॉलोऑन का खतरा मंडराया

कोलंबोपहले क्रिकेट टेस्ट में की जिस पिच पर श्रीलंकाई चीतों ने छह विकेट पर 600 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था उसी पिच पर भारतीय शेर ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन की जादुई गेंदों के आगे समर्पण कर बैठे। भारत आज तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक फॉलोऑन के भंवर में फंस चुका है।

उसने अपने चोटी के छह बल्लेबाज सिर्फ १५९ रन पर ही खो दिए हैं। बल्लेबाजी के लिए माकूल नजर आ रही पिच पर श्रीलंका द्वारा छह विकेट पर ६क्क् रन का विशाल स्कोर खड़ा करके पहली पारी घोषित किए जाने के बाद मैदान पर उतरे भारतीय बल्लेबाजों ने तेज शुरुआत के बाद ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के आगे घुटने टेक दिए। मैच से पहले मेंडिस हाइप के बीच भारत ने मुरलीधरन को भी अपने लिए बड़ा खतरा बताया था जिसे सही साबित कर उन्होंने भारतीय पारी को झकझोरते हुए १५ ओवर में महज ३८ रन देकर गौतम गम्भीर (39), सचिन तेंडुलकर (27) सौरव गांगुली (23) और दिनेश काíतक (9) के विकेट झटके जबकि ‘अबूझ पहेली’ बने स्पिनर अजंता मेंडिस ने तकनीकी रूप से भारत के सबसे मजबूत खिलाड़ी माने जाने वाले राहुल द्रविड़ (१४) को अपनी कैरम बॉल के जाल में फंसाकर क्लीन बोल्ड करके भारत का खेल बिगाड़ दिया।

भारत ने अंतिम सत्र में २९ ओवर के खेल में महज ८५ रन जोड़कर अपने पांच कीमती विकेट गंवाए। भारत श्रीलंकाई स्कोर से ४४१ रन पीछे है। उसे फॉलोऑन से बचने के लिए अभी २४२ रन और बनाने हैं जबकि उसके चार विकेट ही शेष हैं।

खराब रोशनी के कारण दिन का खेल निर्धारित समय से पहले खत्म करना पड़ा। उस समय वीवीएस लक्ष्मण १९ तथा कप्तान अनिल कुम्बले एक रन पर नाबाद थे। इससे पहले श्रीलंका ने अपनी पहली पारी छह विकेट पर ६क्क् रन बनाकर घोषित की। कल के नाबाद बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान ने मंलिडा वर्णापुरा, महेला जयवर्धने और तिलन समरवीरा के बाद श्रीलंकाई पारी का चौथा शतक बनाया। दिलशान ने अपनी 125 रन की पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: