HomeSportsOther Sports Other Sports

सानिया-मैटेक की जोड़ी सेमीफाइनल में

लास एंजेलिस. भारत की टेनिस सुंदरी सानिया मिर्जा और अमरीका की बेथेनी मैटेक की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने ईस्ट वेस्ट बैंक क्लासिक टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सानिया दमैटेक की जोड़ी ने गुरुवार को खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में रूस की एलेना वेसनिना और वेरा ज्वोनारेवा की जोड़ी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-3,1-6,10-8से हरा दिया।

एकल वर्ग में शानदार शुरुआत के बाद बुधवार को हारकर बाहर हुई सानिया मिर्जा ने युगल वर्ग में अपना फार्म बरकरार रखते हुए अपनी जोड़ी को अंतिम चार में पहुंचा दिया। सानिया को इससे पहले बुधवार को दूसरे राउंड में चीन की युआन मेंग के हाथों शिकस्त के बाद बाहर होना पड़ा था। क्वालिफायर खिलाडी मेंग ने डेढ घंटे तक चले मैच में साहसिक प्रदर्शन करते हुए १६ वीं वरीयता प्राप्त सानिया को 6-4, 6-3 से हरा दिया था।

पेइ¨चग ओलिंपिक में भारत की उम्मीदों का भार अपने कंधों पर लिये विश्व की 35 वें नंबर की सानिया ने चेक गणराज्य की इवा हíदनोवा को लगातार सेटों में हरा कर दूसरे राउंड में कदम रखा था मगर चीनी खिलाडी के खिलाफ वह अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल नहीं कर सकी थीं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: