News
International International न्यूयॉर्क.
बेवॉच-गर्ल पामेला एंडरसन ने एक इंटरव्यू में यह खुलासा करके सनसनी फैला दी कि वे अमेरिका में राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बराक ओबामा से प्यार करती हैं। पामेला के शब्दों में, ‘हां, मैं ओबामा से दीवानगी की हद तक प्यार करती हूं। ओबामा बेहद स्मार्ट और करिश्माई व्यक्तित्व के मालिक हैं। यदि कोई व्यक्ति सही मायने में अमेरिका का राष्ट्रपति बनने लायक है तो वह सिर्फ और सिर्फ ओबामा ही हैं।’
ओबामा के प्रति पामेला एंडरसन की दीवानगी का इससे बड़ा सबूत क्या हो सकता है कि अब उन्हें खुद को ‘ओबामा गर्ल’ कहलाना ही अच्छा लगता है। ओबामा की जीत के प्रति पामेला इस कदर आश्वस्त दिखाई देती हैं कि वे दावा करती फिर रही हैं कि जीत ओबामा की ही होगी।
उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वे अपने दोनों बेटों संग तलाकशुदा पति टॉमी ली के साथ रह जरूर रही हैं, पर उनमेंपति-पत्नी जैसी कोई बात नहीं है।