करनाल.निसिंग थाना में डाचर की महिला से रेप के आरोपी इंस्पेक्टर जयसिंह की डीएनए रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डीएसपी हेडक्वार्टर एसएस भौरिया ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि रिपोर्ट को एफआईआर के साथ कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि मार्च 2008 में डाचर के युवक ने एक लड़की से प्रेम विवाह किया था।
हाईकोर्ट से दोनों को पुलिस सुरक्षा मिली थी। दोनों डाचर में रहते थे और महिला के परिजन निसिंग थाने में उससे मिलने आते थे। आरोप है कि 26 मार्च को जब वह परिजनों से मिलने थाने आई तो तत्कालीन थाना प्रभारी जयसिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया था और डीएनए टेस्ट कराने का फैसला लिया था।