मुंबई.
सचिन तेंडुलकर के कारण बीसीसीआई बड़ी मुश्किल में फंस गया है। दरअसल बीसीसीआई ने आईसीएल को पूर्ण प्रतिबंधित कर रखा है। उससे संबद्ध खिलाड़ियों पर पूर्ण पाबंदी लगा रखी है लेकिन सचिन पिछले महीने इंग्लैंड में आईसीएल की पंजाब टीम के स्टार ऑलराउंडर दिनेश मोंगिया के साथ लेसिंग इलेवन की ओर खेले।
यह मैच एसेक्स ग्राउंड पर 27 जून को सचिन ने 84 गेंद में 98 रन और मोगिया ने 41 गेंदों में 72 रन बनाए थे। यह जानकारी क्लब की वेबसाइट से मिली। इससे पूर्व 24 जून को इस्टबोर्न कालेज के खिलाफ खेले गए मैच में सचिन और मोंगिया खेले थे।