Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

..जरा याद कर लेते कुर्बानी

जालंधर. भारतीय सेना के इतिहास में चर्चित आपरेशन कारगिल की 26 जुलाई को विजय वर्षगांठ के अवसर पर शहीद जांबाज सैनिकों को जिला एक अदद श्रद्धांजलि भी अर्पित न कर सका।

कश्यप धार्मिक नौजवान सभा भी इस बार किन्ही कारणों के चलते उक्त प्रोग्राम आयोजित नहीं कर पाई। हैरानीजनक तथ्य है कि पूर्व में हुए समारोहों में कई राजनीतिज्ञ और अधिकारी बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ते थे, लेकिन इस बार शहीदों के हितायशी राजनेता एवं अधिकारी दो पल भी निकाल नहीं पाए।

जिलेभर में कहीं (सिविल में)भी कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ। सभा के प्रधान पवन कुमार (भोडी) ने बताया कि सभा की तरफ से बस स्टैंड के सामने पंजाब स्टेट वार मैमोरियल में एक विशेष बोर्ड लगवाया है, जिसमें सभी शहीदों के चित्र बनवाए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: