HomeNewsInternational International

अमेरिका को गंभीरता से ले ईरान : ओबामा

शिकागो अमेरिकी राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बराक ओबामा ने कहा है कि परमाणु कार्यक्रम के बारे में ईरान के साथ बातचीत के लिए वरिष्ठ राजनयिक को जेनेवा भेजने का राष्ट्रपति जार्ज बुश का फैसला सही कदम है और तेहरान को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

उन्होंने वरिष्ठ अमरीकी राजनयिक विलियम बर्न्‍स को ईरानी अधिकारियों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर की बातचीत के लिए जेनेवा भेजने के श्री बुश के फैसले की प्रशंसा भी की।

सात देशों की यात्रा के बाद स्वदेश लौटने के बाद शनिवार को ओबामा ने एक भेंटवार्ता में कहा कि विलियम बर्न्‍स काफी गंभीर व्यक्ति हैं और ईरान को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

गौरतलब है कि डेमोक्रेट ओबामा ने पिछले दिनों ईरान के प्रति श्री बुश की नीतियों आलोचना की थी। और वादा किया था कि यदि वह राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो वह तेहरान को उसके परमाणु कार्यक्रम पर रोक के लिए उसे मनाने के लिए बड़े पैमाने पर बातचीत करेंगे, लेकिन पेरिस में गत शुक्रवार को रिपब्लिकन पार्टी के प्रति नरमी बरतने का संकेत देते हुए श्री ओबामा ने कहा कि ईरान को अपने परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाने के लिए अमेरिका के अगले राष्ट्रपति का इंतजार नहीं करना चाहिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: