Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

सावन में बरखा बहार

बीकानेर. rainb आठ दिनों बाद रविवार शाम को हुई बारिश ने ‘सावन बीकानेर’ साकार हुआ। रात आठ बजे बाद शहर में दो चरणों में हुई बारिश ने शहरवासियों को राहत दी। इससे पहले रविवार सायं को आधे शहर में बूंदाबांदी हुई, वहीं आधा शहर सूखा ही रहा।

शहर में दोपहर बाद छाए बादलों को देखकर लोगों को अच्छी बारिश की उम्मीद जगी लेकिन सायं चार बजे बाद रेलवे स्टेशन रोड, रानीबाजार, गुर्जरों का मोहल्ला और परकोटे के अंदरूनी क्षेत्रों में 10-15 मिनट तक बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी के कारण एकबारगी सड़कें तर हो गई लेकिन कई इलाकें सूखे ही रहे। शाम सात बजे बाद भी तेज बौछारें गिरनी

शुरू हो गई और यह दौर सात साढ़े आठ बजे तक चला। इस दौरान 7.4 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। दूसरे दौर में रात साढ़े ग्यारह बजे तक 2.4 मिमी बारिश हुई। इससे पहले दिनभर बादल छाए रहने और आधे शहर में बूंदाबांदी होने के बाद भी अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस से अधिक बढ़ गया।

गर्मी का असर यह था कि सुबह आठ बजे से ही सूर्यदेव ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। दिन चढ़ने के साथ-साथ तपिश बढ़ती गई। दोपहर बाद आसमान में बादलों की आवाजाही तो शुरू हो गई लेकिन इससे तपिश में कोई कमी नहीं आई। सायं चार बजे बाद पूरे शहर पर काली घटाएं घिर आई। लोगों को उम्मीद जगी कि अच्छी बारिश होगी लेकिन लोगों की यह उम्मीद आस बन कर ही रह गई।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले कई दिनों से शहर में दक्षिणी-पश्चिमी हवा चल रही है। शनिवार को हवा के रुख में बदलाव आया है और हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी हो गया। हवा की दिशा में आए इस बदलाव के बाद ही शहर में बादलों की आवाजाही शुरू हुई। इसी बदलाव के कारण रविवार को शहर के कई हिस्सों में बूंदाबांदी हुई।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार की तुलना में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, वहीं न्यूनतम तापमान पिछले चार दिनों से स्थिर बना हुआ है।

शहर में जहां प्रचंड गर्मी का दौर जारी है, वहीं कोलायत तहसील के रणजीतपुरा गांव में रविवार शाम बाद पांच अंगुल बारिश रिकार्ड की गई। बारिश के बाद ग्रामीणों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। कोलासर और स्वरूपदेसर गांव में भी आंधी के बाद बूंदाबांदी हुई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: