Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

मेवाड़ : आईआईटी के पक्ष में कटारिया

उदयपुर. मेवाड़ में आईआईटी के मुद्दे पर आखिरकार लंबी चुप्पी तोड़ते हुए गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा है कि ‘मैं मेवाड़ में आईआईटी लाने के लिए प्रयासरत हूं।’

गृहमंत्री कटारिया ने रविवार को ‘भास्कर’ को बताया कि जब से यह पता चला कि केंद्र में अभी आईआईटी स्थापना के लिए स्थान का चयन नहीं हुआ है, तब से ही मेवाड़ में आईआईटी स्थापना की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि वे अपने निजी स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। मापदंडों के आधार पर आईआईटी के लिए मेवाड़ क्षेत्र उपयुक्त है।

उन्होंने माना कि कोटा में एयर कनेक्टिविटी नहीं होने से दावा कमजोर हो गया है। गौरतलब है कि गत दिनों मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के निवास पर शहर जिला कार्यकर्ताओं की बैठक में भी कटारिया ने मुख्यमंत्री को कहा था कि मेवाड़ को आईआईटी चाहिए।

उन्होंने बताया कि तर्क के आधार पर बात की जाए तो यह क्षेत्र उपयुक्त है। गत वर्ष चले आंदोलन के दौरान भी गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने इस बात पर ही जोर दिया था कि मेवाड़ में आईआईटी स्थापना को लेकर तर्क के आधार पर बात की जाए तो इससे उपयुक्त स्थान कोई नहीं हो सकता है। लेकिन, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के एक वरिष्ठ नागरिक को ऊंगली दिखकर ‘यू शुड स्टॉप ऑल दिस’ कहने के बाद से ही कटारिया ने इस मामले में चुप्पी साध ली थी।

विदेशियों ने भी किए आईआईटी के लिए दस्तखत

फतहसागर की पाल पर रविवार को मेवाड़ गौरव विकास परिषद के बैनर तले उदयपुर में आईआईटी के लिए हस्ताक्षर अभियान चला। इसमें नगरवासियों सहित विदेशी सैलानियों ने भी दस्तखत किए। परिषद के ललितसिंह झाला ने बताया कि दिन में फतहसागर की पाल पर आते-जाते हर व्यक्ति ने उदयपुर में आईआईटी का समर्थन करते हुए अपने हस्ताक्षर किए।

समर्थन में पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ, राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील, देवाली व्यापार मंडल, बजरंग दल, उदय सेना, उदयपुर खवातीन सोसायटी के सदस्यों ने हस्ताक्षर कर समर्थन दिया।

संदेश भी लिखे : परिषद द्वारा बैनर व पोस्टकार्ड पर करवाए जा रहे हस्ताक्षरों के साथ-साथ संदेश भी लिखवाए गए। लोगों ने आईआईटी मेवाड़ का मान, आईआईटी नहीं तो कुछ नहीं, आईआईटी उदयपुर की पहली मांग जैसे संदेश लिखे। जैन समाज के शैलेन्द्र हिरन, यशवंत जैन, अनिल कोठारी, राजेश जावरिया, मेवाड़ गौरव के संभागीय अध्यक्ष प्रशांत भंडारी, महामंत्री ललित झाला, घनश्यामसिंह, बजरंग दल के महानगर संयोजक फतहसिंह राठौड़, तनेश जीनगर, ज्ञानप्रकाश, उदय सेना से जाजी मेघवाल, प्रकाश कुमावत, रेशमा सोलंकी, अंजुम आरा, नंदलाल जोशी, प्रिंस कुमावत सहित कई लोगों ने हस्ताक्षर किए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: