Breaking News 
bhaskar Web English


HomeSportsCricket Cricket

फिट नहीं थी टीम इंडिया

कोलंबो.श्रीलंका दौरे पर पहला टेस्ट हारने वाली टीम इंडिया फिलहाल आलोचनाओं से घिरी हुई है। भारत और श्रीलंका के अखबारों में ‘कुंबले एंड कंपनी’ की कमियां इस समय आसानी से गिनी जा सकती हैं। श्रीलंका के अखबार ‘दि डेली न्यूज’ ने तो यहां तक लिख दिया है कि भारतीय टीम टेस्ट खेलने के लायक दिख ही नहीं रही थी।

बेहद रक्षात्मक रहे भारतीय

श्रीलंकाई अखबार ने लिखा है कि पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों का रुख बेहद रक्षात्मक रहा। यदि मेहमान बल्लेबाज श्रीलंकाई स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते, तो भारत की हार इतनी शर्मनाक नहीं होती। भारत यह मैच पारी और 239 रन से हार गया था।

चमत्कार ही दिलाएगा भारत को जीत

अखबार ने लिखा है कि भारत की इस हार पर यकीन नहीं होता। जिस भारत ने फिरकी गेंदबाजी के दम पर दुनिया को जीतना सिखाया है, उसी के बल्लेबाजों ने पहले टेस्ट में मुरली-मेंडिस के सामने घुटने टेक दिए। अब चमत्कार ही भारत को इस सीरीज में जीत दिला सकता है।

मानसिक-शारीरिक तैयारी अपूर्ण थी

मुंबई से प्रकाशित अंग्रेजी अखबार डेली न्यूज एनालिसिस(डीएनए) में खेल पत्रकार आशीष राय ने लिखा है कि पहला टेस्ट मैच खेलने से पहले टीम की मानसिक-शारीरिक तैयारी अपूर्ण थी। राय लिखते हैं कि पिछले विदेशी दौरों पर भी पहले टेस्ट में भारतीय टीम का प्रदर्शन कमजोर रहा है। उन्होंने इस संबंध में पिछले इंग्लैंड दौरे पर लॉर्डस टेस्ट और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेलबोर्न टेस्ट में भारत के प्रदर्शन का उदाहरण दिया है। उन्होंने टीम की कमजोर तैयारी के लिए बीसीसीआई को भी दोषी करार दिया है।

वापसी करेगी टीम : गंभीर

पहले टेस्ट की हार को इतिहास की बात करार देते हुए गौतम गंभीर ने सोमवार को कोलंबो में कहा कि टीम इंडिया 31 जुलाई से होने वाले दूसरे टेस्ट से वापसी करेगी। उन्होंने कहा ‘टीम इंडिया मुरलीधरन और अजंथा मेंडिस की फिरकी की काट ढूंढ़ लेगी’क्योंकि भारतीय टीम में सचिन, सौरव, राहुल, लक्ष्मण जैसे दिग्गज बल्लेबाज हैं। उन्होंने कहा कि वैसे मुरलीधरन किसी भी बल्लेबाजी क्रम को तहसनहस करने की कूबत रखते है। मेंडिस के साथ वे और भी खतरनाक हो जाते हैं। जाहिर है मुकाबला रोचक होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: