HomeSportsCricket Cricket

ट्वेंटी-20 चैंपियंस लीग 29 सितंबर से

लंदन. ट्वेंटी-20 चैंपियंस लीग इस वर्ष 29 सितंबर से 8 अक्टूबर तक भारत में खेली जाएगी। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष ललित मोदी ने कहा कि इस लीग में इंग्लैंड के खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे क्योंकि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड इसके अनेक नियमों पर ऐतराज जता रहा है। टूर्नामेंट के मैच जयपुर, दिल्ली और मोहाली में खेले जाएंगे।

बुधवार को दिया जाएगा कार्यक्रमों को अंतिम रूप :

मोदी ने कहा कि बुधवार को मुंबई में बीसीसीआई, क्रिकेट द. अफ्रीका और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद टूर्नामेंट के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस बैठक में ईसीबी भाग नहीं लेगा। मोदी ने कहा कि बीसीसीआई इंग्लैंड के बिना ही इस टूर्नामेंट का आयोजन सुनिश्चित करेगा। द. अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया भारतीय बोर्ड के समर्थन में है।

इंग्लैंड की जगह पाक को मौका :

इंग्लैंड के लीग में नहीं खेलने की सूरत में पाकिस्तान इसमें भाग लेगा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अुनसार भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड की टी-२क् क्रिकेट की शीर्ष दो घरेलू टीमों को चैंपियंस लीग में खेलना था। पाकिस्तान ने टीम भेजने की पुष्टि कर दी है।

तो इंग्लंड की एक टीम खेलेगी :

मोदी ने कहा कि अब अगर ईसीबी लीग में खेलने की पुष्टि करता भी है तो इंग्लैंड की एक टीम ही इसमें हिस्सा ले सकती है। लीग में टीमों की संख्या १२ करने के बाद न्यूजीलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीमें अगले वर्ष से इसमें हिस्सा ले सकती हैं।

सुलझ जाएगा तारीखों का टकराव :

चैंपियंस लीग टूर्नामेंट की तारीख ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे से टकराने के सवाल पर मोदी ने कहा कि इस मसले का समाधान बुधवार की बैठक में कर लिया जाएगा। मोदी का यह बयान ब्रिटिश मीडिया द्वारा ईसीबी के अबू धाबी में एक प्रतिद्वंद्वी चैंपियंस लीग आयोजित करने की तैयारी की खबरों के बाद आया है।

गौरतलब है कि बीसीसीआई और ईसीबी के बीच अंतरराष्ट्रीय टी-20 टूर्नामेंट आयोजित करने के मुद्दे पर टकराव की स्थिति बनी हुई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: