News
International International इस्तांबुल. तुर्की की राजधानी में भी अहमदाबाद की तर्ज पर बॉलीवुड फिल्म ‘कांट्रेक्ट’ के अंदाज में दो धमाके किए गए। पहला विस्फोट हल्का था और फिर दूसरा तब हुआ जब मदद के लिए वहां लोग बड़ी तादाद में आ गए थे। कुल मिलाकर 17 लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा। दोनों धमाकों के बीच 10 मिनट का अंतर रहा।
धमाके के सिलसिले में तुर्की की सुरक्षा एजेंसियों ने 16 से 17 वर्ष की दरमियानी उम्र के तीन किशोरों को गिरफ्तार किया है। इस्तांबुल स्क्वेयर पर हुए ताजा धमाकों में 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
यह तुर्की में पिछले पांच साल का सबसे बड़ा आतंकी हमला था। मुस्लिम बहुल तुर्की एक धर्मनिरपेक्ष देश है। जिन तीन किशोरों को गिरफ्तार किया गया है वे एक मकान के तलघर में छिपे थे। इन किशोरों का कहना है कि धमाकों से घबराकर उन्होंने तलघर में शरण ली थी।
किसी संगठन ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन शक की सुई कुर्द बागियों की ओर ही जा रही है। इस्तांबुल के गवर्नर मुआमार गुलेर ने कहा कि इस बात में शक की कोई गुंजाइश नहीं है कि यह आतंकी हमला था।